जीवन का जरूरी हिस्सा बनायें हँसना और हँसाना
जीवनशैली : दोस्त, पत्नी, परिवार जीवन के लिए बहुत जरूरी है। जब कोई व्यक्ति तानाव में होता है तो वह अपने दोस्तों की तरफ रुख करता है। इसलिए हंसने और हंसाने की आदत डालनी होगी। तनाव से दूर रहिए और अपने परिवार और दोस्तों को भी इससे दूर रखने की कोशिश करिए। आपका पार्टनर जो किसी भी रूप में हो सकता है, ऑफिस कलीग, पत्नि, ब्वॉयफ्रेंड या पत्नि भी हो सकती है। इन लोगों से आप रोज संपर्क में रहते हैं। आप इनसे रोज मिलते हैं हंसी मजाक करते हैं, लेकिन कभी ऐसा भी होता है कि इनके स्वभाव में परिवर्तन आ जाता है उनके एटीटयूड से जिसका पता चल जाता है। अगर आपके आॅफिस के साथी मूड खराब है तो ऐसे में उसके साथ मिलकर उसका काम मे हाथ बटाएं और उसके काम के बोझ को हल्का कर उससे सहानूभुति दर्शाएं इससे उसका मन हल्का होगा और इस तरह आप उनके तनाव का कारण भी जान पाएंगे और उनकी मदद करने मे सक्षम होंगे। कॉलेज में हम अक्सर रोज दोस्तों से मिलते जुलते हैं कॉलेज कैंपस और कैंटीन में साथ बैठकर कई घंटे साथ व्यतीत करते हैं। लेकिन, कभी ऐसा भी दिन होता है जिस दिन आपक दोस्त का मूड खराब होता है। ऐसे वक्त में साथी का मूड सही करने के लिए अच्छा माहौल बनाएं और उसकी स्टडी में उसकी मदद करें। उसके मूड खराब होने का कारण जानने की कोशिश करें, ताकि आप साथी उसकी मदद कर उसका तनाव कम कर सकें। वहीं पति और पत्नि का रिश्ता बहुत भावनात्मक होता है, पत्नि का अगर मूड खराब है तो पति को समझने में देर नहीं लगती। ऐसे वक्त महिलाएं रूटीन के काम नहीं कर पातीं और बातबात पर चिढ़ जाती हैं, ऐसे वक्त में आप पत्नि का मूड ठीक करने की कोशिश करें और उसके तनावपूर्ण होने का कारण जानें। ज्यादा से ज्यादा पत्नि का तनाव दूर करने की कोशिश करें।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें