कई गम्भीर रोगों के लिए रामबाण हैं पान के पत्ते
जीवनशैली : अक्सर लोग रात के खाने के पश्चात पान खाना काफी पसंद करते हैं। इसके अनेक फायदे भी होते हैं। कुछ रोगों में ये सहायक भी होता है। पान के पत्तों में स्वास्थ्य से जुड़े अनेक राज होते हैं जो कि कई बीमारियों के इलाज की वजह बनते हैं। यदि आपको मसूड़ों या फिर दांतों में दर्द हो तो आप पान के पत्तों में 10 ग्राम कपूर मिला लेवे। पान के पत्ते हरे रंग के होने चाहिए। अब इन पत्तों को काफी चबा-चबाकर खा जाइए। ये आपकी दिक्कत को दूर कर देंगे। जिस किसी को भी बार-बार सिरदर्द की दिक्कत होती है उन्हें पान के पत्ते को अपने सिर पर लगाना चाहिए। यदि दर्द अधिक हो तो आप इसके रस का सेवन करके भी माथे पर लगा सकते हैं। पान के पत्तों में इलायची, पुदीना, लौंग, गुलकंद या फिर शहद मिलाकर सेवन कीजिए। ये आपकी थकान, सुस्ती व अनिद्रा की समस्याओं को दूर कर देंगे। सांस लेने में परेशानी हो या फिर सीने में जकड़न हो गई हो तो आप उसे घी या तेल लगे पान के पत्ते को गुनगुना सेंककर सीने पर रखिए। इससे कफ पिघल जाएगी एवं सीना हल्का होगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें