संदेश

पर्यटन लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अद्भुत है भीमकुंड और चुंदरू खावा का कुआं

चित्र
पर्यटन : अद्भुत और विवि​धता समेटे भारत में अधिकतर जगहों पर घूमने लायक है यानि जो लोग पर्यटन के शौकीन हैं, नई व रहस्यमयी जगहों पर जाना पसंद करते हैं तो ऐसे लोगों को भारत भ्रमण या दर्शन जरूर करनी चाहिए। भारत में ऐसे कई स्थल हैं, जो देखने और समझने लायक है। ऐसा ही एक अद्भुत कुंड है जिसका नाम है भीमकुंड। भीमकुंड एक प्राकृतिक जल कुंड है और मध्य प्रदेश, भारत में एक पवित्र स्थान है। यह मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में बाजना गाँव के पास स्थित है। यह बुंदेलखंड क्षेत्र में सड़क मार्ग से छतरपुर से 77 किमी दूर है। भीमकुंड महाभारत काल से पवित्र है। कई वैज्ञानिकों ने इस पर रिसर्च करके पता लगाने की कोशिश की कि इसका जल इतना साफ और स्वच्छ कैसे है और इसकी गहराई भी जानना चाही लेकिन आज तक कोई भी भीमकुंड के रहस्य को सुलझा नहीं पाया है।  मान्यता है कि महाभारत के समय जब पांडवों को अज्ञातवास मिला था तब वे यहां के घने जंगलों से गुजर रहे थे। उसी समय द्रौपदी को प्यास लगी। लेकिन, यहां पानी का कोई स्रोत नहीं था। द्रौपदी व्याकुलता देख गदाधारी भीम ने क्रोध में आकर अपने गदा से पहाड़ पर प्रहार किया। इससे यहां एक पानी ...