'रज्जू भइया सैनिक विद्या मंदिर' में अब सेनाधिकारी बनेंगे नवयुवक

जानकारी : 2020 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सेना विद्यालय खोलने की तैयारी कर रहा है। सशस्त्र बलों में अधिकारी बनने के लिए बच्चों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इन स्कूलों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शिक्षा शाखा विद्या भारती चलाएगी। स्कूल का नाम रज्जू भइया सैनिक विद्या मंदिर होगा। यह नाम 'संघ' के पूर्व सरसंघचालक राजेंद्र सिंह उर्फ रज्जू भैया के नाम पर रखा गया है। रज्जू भैया सैनिक विद्या मंदिर की पहली शाखा उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के शिकारपुर में खोला जाएगा। यहां पर साल 1922 में आरएसएस के पूर्व सरसंघचालक रज्जू भइया का जन्म हुआ था। छात्रों के लिए आवासीय विद्यालय का निर्माण कार्य किया जा रहा है। विद्या भारती यहां पाठ्यक्रम के रूप में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को अपनाएगी। इसमें छठीं कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा तक के छात्र होंगे। सम्भावना जताई जा रही है कि अप्रैल 2020 से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। अधिकारियों ने बताया कि अगर यह प्लान कामयाब रहता है तो जल्द ही इसी तरह के की स्कूल खोले जा सकते हैं। इस विद्यालय को लेकर विद्या भारती ने विवरणिका तैयार कर लिया है। सम्भावना है कि अगस्त-सितंबर से नामांकन के लिए आवेदन भी मंगाए जा सकते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वृष राशि वालों के लिए बेहद शुभ है नवम्बर 2020

26 नवम्बर 2020 को है देवउठनी एकादशी, शुरू होंगे शुभ कार्य

15 मई से सूर्य मेष से वृषभ राशि में जाएंगे, जानें किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा