सावन में संकष्ठी चतुर्थी के दिन गणेश जी की पूजा

ज्योतिष : 20 जुलाई 2019 को आज श्रावण कृष्ण पक्ष चतुर्थी सुबह 9 बजकर 14 मिनट के बाद शुरू हुई। और अद्भुत संयोग है कि संकष्टी गणेश चतुर्थी का व्रत भी 20 जुलाई 2019 को ही पड़ रही है। संकष्टी चतुर्थी का व्रत सूर्योदय से सूर्यास्त तक होता है। चंद्रमा के दर्शन के बाद ही इस व्रत का पारण होता है। आज चंद्रोदय 9 बजकर 18 मिनट पर होगा। जीवन से सभी कष्टों को दूर करने वाले इस व्रत का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इस दिन भगवान श्री गणेश के निमित्त व्रत किया जाता है। इसे सकट चौथ के नाम से भी जाना जाता है। महीने में दो बार चतुर्थी का व्रत होता है। 
कृष्ण पक्ष में आने वाली चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी तो वहीं शुक्ल पक्ष में आने वाली चतुर्थी को विनायक चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। आज सकट चौथ पर भगवान गणेश की पूजा कर, उन्हे तिल गुड़ का भोग लगाना चाहिए। इससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी। भगवान गणेश सभी देवताओं में प्रथम पूज्य एवं विघ्न विनाशक हैं, इन्हें बुद्धि, समृधि और सौभाग्य के देवता के रूप में पूजा जाता है। इस दिन व्रत रखने से मनवांछित फल तो मिलता ही है साथ ही व्यक्ति को हर पाप से मुक्ति मिलती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वृष राशि वालों के लिए बेहद शुभ है नवम्बर 2020

26 नवम्बर 2020 को है देवउठनी एकादशी, शुरू होंगे शुभ कार्य

15 मई से सूर्य मेष से वृषभ राशि में जाएंगे, जानें किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा