गरुड़ पुराण के अनुसार न करें यह काम

ज्योतिष : 18 पुराणों में से एक है गरुड़ पुराण, जिसमें जीवन—मरण के बारे में विस्तृत वर्णन किया गया है। गरुड़ पुराण में बताया गया है कि—
— प्रात: देर से उठने से भी उम्र कम होती है। हमें ब्रह्म मुहूर्त में जागना चाहिए। सुबह की हवा शुद्ध और ज्यादा आक्सीजन वाली होती है जिसका लाभ लेने से कई बीमारियों से राहत मिल जाती है और हमारा श्वसन तंत्र स्वस्थ रहता है। अगर आप सुबह सूरज उगने के बाद उठते हैं तो आपकी आयु कम होती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता घटती जाती है।
— रात के समय दही का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे कई प्रकार के रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। जिससे आपकी उम्र कम हो जाती है।

— पुराना सूखा मांस आपके लिए सबसे घातक है। बासी मांस खाने से कैंसर जैसे रोग हो सकते हैं। जब कोई पुराना मांस खाता है तो इससे बैक्टीरिया पेट में चले जाते हैं और कई प्रकार के रोग होते हैं।
— श्मशान का धुएं से दूर रहें: जब किसी का शरीर जलाया जाता है तो उसमें से कई तरह के हानिकारक तत्व भी निकलते हैं, क्योंकि किसी भी मृत शरीर में अनेक प्रकार के बैक्टीरिया और वायरस उत्पन्न होने लगते हैं। इसमें से कुछ तो बहुत ही खतरनाक होते हैं। जब इन शवों का दाह संस्कार किया जाता है, तब कुछ बैक्टीरिया-वायरस तो शव के साथ ही नष्ट हो जाते हैं और कुछ वायुमंडल में धुएं के साथ फैल जाते हैं। जब कोई व्यक्ति उस धुएं के संपर्क में आता है तो ये बैक्टीरिया-वायरस उसके शरीर से चिपक जाते हैं और विभिन्न प्रकार के रोग फैलाते हैं। इन रोगों से मनुष्य की आयु कम हो सकती है।
— सुबह के समय शारीरिक संबंध बनाने से उम्र कम होती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

26 नवम्बर 2020 को है देवउठनी एकादशी, शुरू होंगे शुभ कार्य

वृष राशि वालों के लिए बेहद शुभ है नवम्बर 2020

सौरव गांगुली : बीसीसीआई के निर्विरोध अध्यक्ष