हल्दी के प्रयोग से मानव जीवन में आती है सम्पन्नता

जीवनशैली : हल्दी ही एक ऐसा मसाला है जो औषिधीय महत्व रखता है। उसका सभी मसालों में एक अलग ही स्थान है जो सेहत के साथ साथ धार्मिक कार्यों में भी लाभप्रद है। हल्दी का धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व भी है। हल्दी एक विशेष प्रकार की औषिधि है। इसमें दैवीय गुण पाए जाते हैं। विवाह में वर-वधु को हल्दी चढ़ाने का महत्व यह है कि उन्हें बाहर की बाधाओं से बचाया जाए और साथ ही साथ उनकी सुंदरता बढ़े। हल्दी का बृहस्पति ग्रह से बङा ही खास जुङाव है। बृहस्पति ग्रह से जुङे कुछ उपाय हैं जिनको करने से जीवन में सफलता मिलती है। बृहस्पति की पूजा करते समय माथे पर हल्दी का टीका लगाने पर बृहस्पति मजबूत होता है। हल्दी का दान करना बङा ही शुभ माना जाता है। हल्दी से कई तरह की बिमारियां खत्म हो जाती हैं। अगर आपके घर में कहीं चींटियां हैं तो उस जगह हल्दी की रेखा बना देने से चींटियां स्वत: ही भाग जायेंगी। नहाने के पानी में चुटकी भर हल्दी डालकर नहाने से शारीरिक और मानसिक शुद्धता मिलती है। हर गुरुवार को श्री गणेश को मात्र एक चुटकी हल्दी चढ़ाने से विवाह संबंधी रुकावटें दूर हो जाती हैं। सूर्य को हल्दी मिला जल चढ़ाने से कन्या को मनपसन्द वर की प्राप्ति होती है। हल्दी को दूध में मिलाकर पीने से शरीर का दर्द गायब हो जाता है। हल्दी के प्रयोग से मनुष्य के जीवन में सम्पन्नता आती है। इसके अलावा भी हल्दी के कई अद्भुत गुण हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

26 नवम्बर 2020 को है देवउठनी एकादशी, शुरू होंगे शुभ कार्य

वृष राशि वालों के लिए बेहद शुभ है नवम्बर 2020

सौरव गांगुली : बीसीसीआई के निर्विरोध अध्यक्ष