गिरगिट उलटा पेड़ पर चढ़े तो समझ लो खूब होगी वर्षा
जानकारी : घाघ और भड्डरी को खेती, किसानी और वर्षा ऋतु का बहुत ज्ञान था, घाघ—भड्डरी से बड़े किसान और ज्योतिष के जानकार मौसम के बारे में दूर—दूर से जानने और समझने आते थे। घाघ—भड्डरी की कुछ पंक्तियां निम्न हैं—
आषाढ़ी पूनो दिना, गाज, बीज बरसन्त।
नासै लक्षण काल का, आनन्द माने सन्त।।
अर्थ : आषाढ़ माह की पूर्णमासी को यदि आकाश में बादल गरजे और बिजली चमके तो वर्षा अधिक होगी और अकाल समाप्त हो जाएगा तथा सज्जन आनंदित होंगे।
उत्तर चमकै बीजली, पूरब बहै जु बाव।
घाघ कहै सुनु घाघिनी, बरधा भीतर लाव।।
अर्थ : यदि उत्तर दिशा में बिजली चमकती हो और पुरवा हवा बह रही हो तो घाघ अपनी स्त्री से कहते हैं कि बैलों को घर के अंदर बांध लो, वर्षा शीघ्र होने वाली है।
उलटे गिरगिट ऊंचे चढ़ै। बरखा होई भूइं जल बुड़ै।।
अर्थ : यदि गिरगिट उलटा पेड़ पर चढ़े तो वर्षा इतनी अधिक होगी कि धरती पर जल ही जल दिखेगा।
करिया बादर जीउ डरवावै। भूरा बादर नाचत मयूर पानी लावै।।
अर्थ : आसमान में यदि घनघोर काले बादल छाए हैं तो तेज वर्षा का भय उत्पन्न होगा, लेकिन पानी बरसने के आसार नहीं होंगे। परंतु यदि बादल भूरे हैं व मोर थिरक उठे तो समझो पानी निश्चित रूप से बरसेगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें