19 साल बाद स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन का संयोग एक ही दिन, 20 साल बाद सोमवार को मनेगी नागपंचमी, 125 साल बाद हरियाली अमावस्या पर पंचमहायोग
ज्योतिष : इस बार यानि 2019 में श्रावण महीने में कई संयोग बन रहे हैं। 125 साल बाद हरियाली अमावस्या पर पंच महायोग का संयोग, भगवान शिव के खास दिन माने जाने वाले सोमवार को नागपंचमी आ रही है। 19 साल बाद स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन का संयोग एक ही दिन रहेगा। सावन मास प्रारंभ होने के पूर्व ही खंडग्रास चंद्रग्रहण होगा। यह चंद्र ग्रहण पूरे भारत में दिखाई देगा। इस बार सावन का शुभारंभ 17 जुलाई से हो रहा है। इस दिन वज्र और विष कुम्भ योग बन रहा है। श्रावण 30 दिन का है और इसमें चार सोमवार आएंगे। चंद्र ग्रहण के सूतक अवस्था में भोजन करना और शास्त्रों के अनुसार सोना नहीं चाहिए। ग्रहण रात 1.37 मिनट पर शुरू होकर तड़के 4.37 बजे तक रहेगा। यह धनु राशि व उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में होगा। बालक, वृद्ध, रोगी, आतुरजन, गर्भवती महिलाएं, ग्रहण आरंभ होने के 5 घंटे के पूर्व यानी रात में 8 बजकर 32 मिनट तक सात्विक भोजन और आवश्यक मात्रा में पेय पदार्थ ग्रहण कर सकती है। ग्रहण की समयावधि 2 बजकर 55 मिनट तक रहेंगी। इसी बीच ईष्ट आराधना ध्यान और जाप से अनंत गुना पुण्य प्राप्त होता हैं। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को चंद्र प्रधान श्रवण नक्षत्र में रक्षाबंधन का संयोग बन रहा है। वहीं 19 साल पहले 2000 में ऐसा योग बना था। रात 9 बजे बाद पंचक शुरू होगा, इसलिए इससे पूर्व रक्षाबंधन पर राखी बंधवाने का मुहूर्त श्रेष्ठ हैं। श्रवण शुक्ल पक्ष के कारण जनेऊ धारण 14 अगस्त को होगा और रक्षाबंधन का सारा दिन शुभ रहेगा। एक अगस्त को हरियाली अमावस्या पर इस बार पंच महायोग का संयोग बन रहा है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें