अब शिवपाल ने दिया कांगे्रस को...

व्यंग्य : समाजवादी पार्टी के चक्रव्यूह में घायल चचा शिवपाल लोकसभा चुनाव में कूदे तो थे, लेकिन विचारों से समझौता न करने वाले सियासी शिवपाल कांगे्रस को दे बैठे अपना समथर्न। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कांग्रेस प्रत्याशी आचार्य प्रमोद कृष्णम को समर्थन देने का ऐलान किया। शिवपाल के इस समर्थन के पीछे कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी का इस सीट पर दो दशकों से कब्जा है। इस बार राजनाथ सिंह के सामने कांग्रेस के आचार्य प्रमोद कृष्णम ताल ठोक रहे हैं। आचार्य प्रमोद कृष्णम संभल के कल्कि धाम के पीठाधीश्वर हैं। वहीं गठबंधन की तरफ से शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा मैदान में हैं। एक बात तो तय है कि इस सीट पर बीजेपी को मात देनी है तो विपक्षी पार्टी को पुराने लखनऊ का दिल जीतना होगा। लिहाजा कांग्रेस प्रत्याशी आचार्य प्रमोद का पूरा फोकस पुराने लखनऊ में है। ये यहां शिया और सुन्नी धर्मगुरुओं से भी मिल रहे हैं। वहीं प्रमोद कृष्णम के बारे में कहा जाता है कि हिंदू वेश में उपद्रवियों का एजेंट हैं।