संदेश

राजनीति लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अखिलेश यादव का मानसिक संतुलन बिगड़ा

चित्र
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चुनाव को लेकर नेता तरह-तरह के बयान दे रहे हैं। भाजपा जहां अनुशासित होकर बयानबाजी कर रही है वहीं सपा, कांगे्रस समेत अन्य राजनीतिक दलों के नेता बेलगाम व झूठी बयानबाजी करने में जुटे हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने फिरोजाबाद में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आजकल पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पुलिस से बेहद ख़फ़ा है। अखिलेश यादव के गुंडों को पांच वर्ष में पुलिस ने ठीक क्या कर दिया कि अखिलेश यादव पूरी तरह बौखला गए हैं। अखिलेश यादव की स्तरहीन बयानबाजी से पता चलता है कि उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। उन्होंने कहा कि दो चरण के चुनाव में ही साइकिल उड़कर सैफई पहुंच गई है। कमल खिल गया है। पुलिस जवानों को बदतमीज कहने का जवाब देना होगा अखिलेश को। सपा को एक वोट देने से हजार गुंडों का जन्म होता है। सपा की सरकार के समय बिजली आती नहीं थी और भाजपा के समय बिजली जाती नहीं है। ट्रांसफार्मर जल जाए तो बिना पैसा दिये लगता नहीं था, अब बिना पैसा दिये ट्रांसफार्मर लग जाता है। सपाई हमलावरों को अखिलेश यादव बचा नहीं पाएंग...

नए भारत का नया उत्तर प्रदेश

चित्र
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को राजधानी लखनऊ की सरोजनीनगर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह के लिए जनसभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने की अपील की। इस दौरान योगी ने कहा कि 2017 के पहले उत्तर प्रदेश की स्थित क्या थी और 2017 के बाद उत्तर प्रदेश में क्या स्थिति है। एक नए भारत का नया उत्तर प्रदेश आज हम सबके सामने हैं। 2017 से पहले भय, दहशत, दंगा, कर्फ्यू उत्तर प्रदेश की पहचान थी। उत्तर प्रदेश में जब दंगे होते थे तो महीनों कर्फ्यू लगता था, अराजकता थी।उत्तर प्रदेश में 25 करोड़ जनता के विकास के बारे में समाजवादी पार्टी के पास कोई कार्ययोजना नहीं थी, कार्ययोजना होती भी कैसे। उस समय के मुख्यमंत्री 12 बजे सोकर उठते थे। दो बजे तक तैयार होते थे। चार बजे तक उनकी मित्रमंडली आ जाती थी तो प्रदेश के लिए तो उनके पास समय था ही नहीं और चाचा वसूली में बड़े माहिर थे, कोई नियुक्ति निकलती थी। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सरोजनीनगर क्षेत्र नवविकसित क्षेत्र है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य उत्तर प्रदेश में जाएंगे तो बेटियां स्कूल नहीं जा सकती थीं। सूर्यास्त ...

कांग्रेस समस्या की जननी और भाजपा समाधान की जनक : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

चित्र
राजनीति : झारखंड में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसको लेकर सभी राजनीतिक दल अपने प्रत्याशियों के प्रचार के लिए चुनावी वादे कर रहे हैं और मतदाताओं को लुभाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी की बात की जाये तो भाजपा के अच्छे दिन चल रहे हैं। विरोधियों को भारतीय जनता पार्टी ऐसे पटखनी दे रही है कि विरोधी समझ नहीं पा रहे कि कौन सा दांव लगायें। वहीं भाजपाइयों का मानना है कि सत्य की जीत हमेशा होती है और भाजपा सत्य की राह पर चलती है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के डालटनंगज के चुनावी सभा में सोमवार को कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। मोदी ने कहा कि अनुच्छेद 370 और राम मंदिर को कांगे्रस ने वोट की लालच में लटकाये रखा। कांग्रेस समस्या की जननी है, जबकि भाजपा समाधान की जनक है। हम पांच सूत्र स्थिरता, सुशासन, समृद्धि, सम्मान और सुरक्षा पर काम करते हैं। भाजपा ने झारखंड में भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए दिन-रात काम किया। भाजपा ने समाज के हर आदमी का गौरव बढ़ाया। भाजपा सरकारें सेवा और समर्पित भाव से काम करती है। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास को उन्होंने भावी मुख्यम...

प्रचार पर प्रतिबंध : मुख्यमंत्री योगी ने निकाला तोड़, बजरंग बली की पूजा की

चित्र
लखनऊ : चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के चार दिग्गज नेताओं योगी आदित्यनाथ, मायावती, मेनका गांधी और आजम खान पर चुनाव प्रचार करने पर प्रतिबंध लगा दिये। मुख्यमंत्री और भाजपा के स्टार नेता योगी आदित्यनाथ ने प्रचार पर प्रतिबंध का बेहतरीन तोड़ निकाला। उन्होंने मंगलवार यानि आज लखनऊ के हनुमान सेतु पर बजरंग बली के मंदिर में पूजा की। योगी मंदिर में करीब 20 मिनट तक रहे और हनुमान चालीसा पढ़े। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद मीडिया से कोई बात नहीं की और मुस्कुराते हुए वापस लौट गए। आज लखनऊ सीट से भाजपा के प्रत्याशी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह को नामांकन करना है लेकिन मुख्यमंत्री योगी इस नामांकन में शामिल नहीं होंगे। सीएम आज दिन में कई अन्य हनुमान मंदिर में भी जाएंगे। भाजपा के स्टार प्रचारकों में से एक योगी के चुनाव प्रचार पर आज सुबह छह बजे से 72 घंटों के लिए प्रतिबंध है। यानि दूसरे चरण के लिए होने वाली वोटिंग के दिन तक सीएम योगी बीजेपी के लिए प्रचार नहीं कर पाएंगे। चुनाव आयोग ने आचार सहिंता के उल्लंघन के मामले में दोषी पाने के बाद यह कार्रवाई की। चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार, 72 घंटे तक योगी आदित्यना...