महिलाओं की भावनाएं समझें पुरुष
जीवनशैली : जीवन प्रेम पर आधारित है, यह अकाट्य सत्य है। वंशज वृद्धि में प्रेम का अहम योगदान है इसलिये यह जरूरी है कि प्रेम सम्बन्ध जितना रुचिकर हो जीवन का आनंद अपने आप बढ़ जाता है। पुरुषों को महिलाओं की भावनाओं और महिलाओं को पुरुषों की रुचि के बारे में जरूर ध्यान दें और सक्रिय रहें। महिला हमेशा अपने पति या साथी का पूरा ध्यान पाना चाहती है, वह चाहती है कि उनके साथी का केंद्रबिंदु वो ही रहे। स्त्रियों को ख़ामोशी और संकेतों को पढ़ना अच्छा लगता है। यदि आप किसी स्त्री के साथ हैं, तो उन्हें अपनी तरफ़ से सही संकेत दें। पुरुष चाहे इसमें विश्वास रखे या न रखे, पर स्त्री स्पर्श की भाषा में बहुत विश्वास रखती है, हल्की-सी छुअन भी उसे रोमांचित कर सकती है या फिर किसी के ग़लत इरादों के बारे में बता सकती है। स्त्री के स्पर्श के मायने काफ़ी अलग हैं। पति का उनका स़िर्फ हाथ पकड़ना या ऑफिस से आने के बाद उन्हें बांहों में भर लेना, उनके लिए किसी ऐसे संवाद से कम नहीं, जिसमें शब्द न हो, इसलिए वे समय-समय पर चाहती हैं कि उनका साथी उन्हें प्यार से छूए या फिर बांहों में भर ले। पुरुष अपनी भावनाएं सीधे तौर पर ज़ाहिर करते हैं, लेकिन महिला बेवजह ग़ुस्सा कर रही हैं, तो उससे लड़ने की बजाय यह जानने की कोशिश करें कि कौन-सी बात उसे परेशान कर रही है। शारीरिक सम्बन्ध महिलाओं के मामले में ज़रा संवेदनशील मसला है। पहले ही यह बताया गया है कि स्त्रियां बहुत भावुक होती हैं, वे रिश्ते के हर स्तर पर पहले भावनाओं से जुड़ती हैं। सेक्स में भी ऐसा ही है। स्त्रियों के लिए सेक्स कोई प्रक्रिया या ज़रूरत नहीं है, उनके लिए सेक्स एक ऐसा माध्यम है, जिससे वे किसी पुरुष के साथ भावनात्मक स्तर पर जुड़ती हैं। वे सेक्स को शारीरिक नहीं, मानसिक स्तर पर अधिक महत्व देती हैैं, इसलिए सेक्स के मामले में उनकी ज़रूरतें भी अलग होती हैं, उन्हें सेक्स से पहले फोरप्ले पसंद है। महिलाएं ऐसा पुरुष चाहती हैं, जो उनकी कमियों को स्वीकारे और बाहर वालों के सामने अप्रिय भाषा या व्यवहार न करे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें