19 वर्षों तक कछुए ने बहुत दर्द सहा
अजब—गजब : चित्र में दिख रहे कछुए का आकार बाकी सभी कछुओं से कुछ भिन्न हैं। इस कछुए का मध्य का हिस्सा दो भागो में बंटा हुआ हैं। इसका कारण ये है कि इस कछुए की बॉडी में प्लास्टिक के बोतल की रबड़ रिंग लगभग 19 वर्षों तक फंसी रही थी। इस वजह से कछुए के अंदरूनी हिस्से 2 भागों में बंट गए। दरअसल, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा हैं कि जब ये कछुआ छोटा था तो इंसानों के फेके कचरे के कारण ये प्लास्टिक रिंग उसके शरीर में अटक गई होगी। उस वक्त बेशक इस कछुए ने इसे अपने शरीर से निकालने की कोशिश करी होगी लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाया। फिर समय व्यतीत होता चला गया एवं कछुआ बॉडी में फासी इस प्लास्टिक रिंग संग ही बड़ा होता चला गया। ऐसे में जब कछुआ 19 वर्ष का हुआ तब कुछ समुद्री वैज्ञानिकों को ये नजर आया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें