वृष राशि वालों के लिए बेहद शुभ है नवम्बर 2020

 


ज्योतिष : शास्त्रों के अनुसार कुल 12 राशियां होती हैं, जो जीवनचक्र के गणना में बहुत सहायक है। बारहों राशियों में से वृष राशि का दूसरा स्थान है। वृष राशि वालों के लिए नवम्बर 2020 यानि कार्तिक महीने में करियर के लिहाज से बेहद शुभ रहने की उम्मीद है। जो जातक व्यापार से जुड़े हैं उनके लिए समय अनुकूल रहेगा। आर्थिक लाभ के योग हैं। प्रेम के लिहाज से बात करें तो इस महीने प्यार में पड़े प्रेमी जातकों को शुभ परिणाम मिलेंगे। आर्थिक पक्ष के लिहाज से जातक को सावधान रहना होगा, अन्यथा नुकसान होने की संभावना है। कार्तिक माह में वृष राशि का स्वामी शुक्र का गोचर कन्या और तुला राशि में होगा। 16 नवम्बर तक शुक्र अपनी नीच राशि कन्या में रहेगा इसके बाद तुला में प्रवेश कर जाएगा। 16 नवम्बर तक के समय में रिश्तों के मामले में सावधान रहें। प्रेम सम्बन्ध, दाम्पत्य जीवन सभी में आपको सतर्क रहना है, किसी के बहकावे में आकर अपने रिश्तों को खराब न करें। 


 

16 नवम्बर से शुक्र स्वराशि तुला में जाएगा, इससे जातक का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पैसों का आगमन अच्छा होगा। सोचे सभी कार्य समय पर पूरे होंगे। नई कार्ययोजनाएं साकार होंगी। व्यापार और नौकरी में तरक्की मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। वहीं इस राशि की महिलाओं के बहुत ज्‍यादा दोस्‍त नहीं होते। ये कम लोगों से दोस्‍ती करती हैं और जिससे करती हैं उससे बहुत अच्‍छी दोस्‍ती होती है, ये सबसे खुलती नहीं हैं लेकिन जिसके क्लोज होती हैं, उसे अपने सारे राज बताती हैं। इस राशि के युवक व युवतियां स्वयं को समय का महत्वपूर्ण अंग बनने की प्रबल इच्छा रखते हैं। वे अपने शारीरिक व मानसिक क्षमताओं से भलीभांति परचित रहते हैं। उन्हे एक दृढ़ प्रतिज्ञ प्रतियोगी भी कहा जा सकता है।


वृष राशि के ज्‍यादातर लोग दृढ़ इच्‍छाशक्ति वाले होते हैं और स्‍वभाव मित्रतापूर्ण होता है। वृष राशि वाले दयालु, तथ्‍यों के आधार पर बात करने वाले, भौतिकवादी, खयाल रखने वाले, सख्‍त और धैर्य रखने वाले होते हैं। वे अपने कार्यों को लेकर उत्साहित रहते हैं, जमीन से जुड़े होते हैं, कलात्‍मक व रचनात्‍मक सोच, अच्‍छे इंसान, दूसरों के प्रति वफादार और स्‍थाई सोच रखने वाले होते हैं। वृष चमकीला सिल्क, सिंथेटिक फेब्रिक इस राशि वालों के लिए अनुकूल नहीं है। इस राशि के लोगों को सफेद और हल्के हरे रंग का प्रयोग करना चाहिए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

26 नवम्बर 2020 को है देवउठनी एकादशी, शुरू होंगे शुभ कार्य

15 मई से सूर्य मेष से वृषभ राशि में जाएंगे, जानें किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा