रामबुतान फल दिखने में लीची जैसा होता है, भरपूर मात्रा में मिलता हैं आयरन



जीवनशैली : फल तो हर सीजन में खाना चाहिए लेकिन क्या आपने रामबुतान फल के बारे में सुना है? ये फल लीची जैसा दिखता है हालांकि आम बाजार में ये कम देखने को मिले लेकिन सुपरमार्केट्स और ऑनलाइन स्टोर से आप इसे आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। इस फल की बाहरी परत पर बाल जैसे रैशे निकले होते हैं। दक्षिण-पूर्व एशिया में बहुतायत पाया जाने वाला रामबुतान स्वादिष्ट और गुणकारी फल है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी, कॉपर, प्रोटीन, आयरन पाया जाता है। धीरे-धीरे दुनियाभर में इस फल को लेकर डिमांड काफी बढ़ी हैं। इस फल के सेवन से कई गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रहा जा सकता है। ये पोषक तत्व होते हैं 100 ग्राम रामबुतान में लगभग 84 कैलोरी और 0.1 ग्राम फैट होता है। इसमें 0.9 ग्राम प्रोटीन और लगभग 28 प्रतिशत आयरन होता है। इस फल के 100 ग्राम में विटामिन-सी का 40 प्रतिशत हिस्सा होता है। लीची और रामबुतान में अंतर लीची, रामबुतान से थोड़ी छोटी होती है। इसकी भी त्वचा लाल रंग की होती है, लेकिन रामबुतान की तुलना में खुरदरी होती है। लीची का गुदा भी सफेद होता है, लेकिन इसका स्वाद रामबुतान से अलग होता है। इसके गुदे के अंदर भी बड़ा बीज होता है। लीची की त्वचा ज्यादा मोटी नहीं होती है यानी आप इसे आसानी से छिल सकते हैं। हड्डियों को मजबूत बनाता है रामबुतान फल में भरपूर मात्रा में फास्फोरस पाया जाता है, जो हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से लंबे समय तक हड्डियां मजबूत रहती हैं। डायबिटीज में फायदेमंद एक चीनी स्टडी के मुताबिक, इस फल के साथ इसका छिलका भी काफी गुणकारी है, इसके छिलके में एंटी-डायबिटिक गुण पाए जाते हैं, जो डायबिटीज की बीमारी में फायदेमंद साबित होते हैं। स्किन के लिए फायदेमंद रामबुतान फल का बीज स्किन को हेल्दी बनाने के काम करता है, इसके बीजों से बने पेस्ट को चेहरे पर लगाने से स्किन के दाग-धब्बे दूर होने के साथ स्किन में निखार भी आता है। ये फल स्किन को हाइड्रेट करने का काम भी करता है। रोजाना चेहरे पर इसके बीज का पेस्ट लगाने से स्किन कोमल और मुलायम बनती है। नियमित रूप से बीज का पेस्ट उपयोग करने से आपकी त्वचा नरम और चिकनी हो सकती है और चेहरे के टेक्स्चर में भी सुधार हो सकता है। डाइजेशन को बेहतर करता है रामबुतान फल में मौजूद फाइबर डाइजेशन में सुधार करता है, जिससे कब्ज की समस्या दूर हो जाती है। इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण आंतों में मौजूद बैकटीरिया को नष्ट करते हैं। आयरन का स्त्रोत रामबुतान फल आयरन से भरपूर होता है। ये शरीर की कार्यप्रणाली को दुरुस्त बनाने के लिए जरुरी होता है। इसके जरिए ही शरीर फेफड़ों तक ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता हैं। इसकी कमी से आयरन की कमी से कई समस्याएं हो सकती है। इस फल के सेवन से आपको भरपूर मात्रा में आयरन मिलता हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीस साल बाद तीन राशियों में होगा बड़ा बदलाव

सर्वार्थ सिद्धि योग में पड़ रहा है माघ पूर्णिमा 2022

सौरव गांगुली : बीसीसीआई के निर्विरोध अध्यक्ष