स्वादिष्ट के साथ सेहत के लिए अति लाभकारी है आम
जीवनशैली : आम ऐसा फल है जो सभी को पसंद होता है। इसलिए इसे को फलों का राजा कहते हैं। आम जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही सेहत के लिए फायदेमंद होता है। आम चाहे कच्चे हों या पके दोनों का ही महत्व है। गर्मी के मौसम में होने वाली कई बीमारियों से आम हमारे शरीर को सुरक्षित करता है।
बैड कोलेस्ट्रॉल पर कंट्रोल : शरीर में पाए जाने वाले बैड कोलेस्ट्रॉल को आम कंट्रोल करता है। बैड कोलेस्ट्रॉल सही रहने पर दिल की बीमारियों से बचा जा सकता है। इसके अलावा मोटापा पर काबू करने में आम मदद करता है।
पेट की बीमारी से बचाव : पेट से हमारे शरीर में कई तरह की बीमारियां जन्म लेती हैं। आम इन बीमारियों से हमारी सेहत की सुरक्षा करता है। कच्चा आम आंत में होने वाले संक्रमण से बचाता है। इसके अलावा अपच और कब्ज की दिक्कत की सही करता है। वहीं, कच्चे आम के सेवन से लीवर की परेशानी भी दूर होती है।
असाडिटी में राहत : सही खान-पान के न चलते असाडिटी की समस्या होना आम हो गई है। गर्मी में अक्सर असाडिटी होने लगती है। ऐसे में कच्चे आम को खाने से फायदा होगा। इसके साथ ही गैस भी बनेगी।
लू से सेफ्टी : गर्मी के आते ही अक्सर लू लगने का खतरा रहता है। लू से बचने के लिए कच्चा आम बहुत असरकारक होता है। इसके साथ ही शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में कच्चा आम मदद करता है।
ब्लड सर्कुलेशन सही रखता : कच्चे आम में पाया जाने वाला विटामिन-सी ब्लड सेल्स को लचीला बनाती है। जिसके चलते शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही बना रहता है। इसके अलावा आम से शरीर में खून भी बढ़ता है।
इम्यून सिस्टम की क्षमता बढ़ाए : शरीर में होने वाली बीमारियों से लडऩे के लिए इम्यून सिस्टम का मजबूत होना जरूरी होता है। कच्चा आम हमारे शरीर के इम्यून को सिस्टम के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
उल्टी या जी मिचलाने में फायदेमंद : गर्मी के मौसम में देखा जाता है कि उल्टी और जी मिचलाने की समस्या होती है। ऐसे में आप काले नमक के साथ कच्चे आम का सेवन करेंगे तो फायदा होगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें