आपके पास भी होनी चाहिए स्टाइलिश हेयर अक्सेसरीज

जीवनशैली : एक बेहद खूबसूरत हेयर स्टाइल मैचिंग हेयर अक्सेसरी के बिना अधूरा सा लगता है। लिहाजा अगर आप भी अपने बालों को मेकओवर देना चाहती हैं तो बालों को सिंपल तरीके से सिर्फ खुला रखने की बजाए क्यों न अलग-अलग हेयर स्टाइल ट्राई करें और उन्हें अक्सेसरीज की मदद से बनाएं और भी इंट्रेस्टिंग की लोगों की नजर न हटे—
हेयर बैंड : जब बात हेयर अक्सेसरीज की आती है तो उसमें सबसे पहले नंबर आता है हेयर बैंड का। जब आप किसी पार्टी में या दोस्त के संगीत में फ्री होकर डांस करना चाहती हैं तो हेयर बैंड आपके बहुत काम आ सकते हैं क्योंकि इसके जरिए आप बालों को चेहरे पर आने से रोक सकती हैं। हेयर बैंड एक ऐसी अक्सेसरी है हो हर तरह के और हर लंबाई के बालों पर सूट करता है। कुछ हेयरबैंड्स बेहद सिंपल और प्लास्टिक या कपड़े के बने होते हैं तो कुछ पर डिजाइनर वर्क किया होता है जो इनकी खूबसूरती को और बढ़ाता है।
हेयर स्कार्फ : स्कार्फ सिर्फ सर्दियों में इस्तेमाल करने की चीज नहीं है बल्कि आप चाहें तो उसे अपने बालों में स्टाइलिश तरीके से इस्तेमाल कर फैशन आइकन बन सकती हैं। हेयर स्कार्फ को आप एक बेहतरीन अक्सेसरी के तौर पर भी यूज कर सकती हैं।
हेयरपिन : काले रंग की नॉर्मल बॉबी पिन से अलग हटकर पर्ल या फिर किसी और चीज से सजी हुई हेयर पिन्स ट्राई करें। आप चाहें तो इन्हें बालों पर लगाकर आसपास मौजूद लोगों के बीच अटेंशन गेन कर सकतीं हैं। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

26 नवम्बर 2020 को है देवउठनी एकादशी, शुरू होंगे शुभ कार्य

वृष राशि वालों के लिए बेहद शुभ है नवम्बर 2020

15 मई से सूर्य मेष से वृषभ राशि में जाएंगे, जानें किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा