गर्मियों में फूड पॉइजनिंग से कैसे बचें?

जीवनशैली : गर्मियों में बाहर का खाना कई बार सेहत को महंगा पड़ सकता है, इन दिनों कई प्रकार के खाद्य पदार्थों के जल्दी खराब होने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में कई बार तो घर में बना खाना भी जल्द खराब हो जाता है। आइए, हम आपको बताते हैं कि अगर गर्मियों में फूड पॉइजनिंग के शिकार हो जाएं, तो इससे बचाव के लिए कौन से उपाय अपना सकते हैं –
नींबू का सेवन करें : नींबू में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण मौजूद होते हैं। इसलिए इसे पीने से फूड पॉइजनिंग वाले बैक्टीरिया मर जाते हैं। आप खाली पेट नींबू-पानी बनाकर पी सकते हैं या चाहें तो गर्म पानी में नींबू निचोड़ें और पी जाएं।
सेब के सिरके का सेवन करें : सेब के सिरके में मेटाबालिज्म रेट को बढ़ाने वाले तत्व होते हैं। खाली पेट इसका सेवन करने पर यह भी खराब बैक्टीरिया को मारने में मदद करते हैं।
तुलसी का सेवन करें : तुलसी में मौजूद रोगाणुरोधी गुण सूक्ष्म जीवों से लड़ते हैं। तुलसी का सेवन आप कई तरीकों से कर सकते हैं। एक कटोरी दही में तुलसी की पत्तियां, कालीमिर्च और थोड़ा सा नमक डालकर खा सकते हैं। पानी व चाय में भी तुलसी की पत्तियां डालकर पी सकते हैं।
दही खाएं : दही एक प्रकार का एंटीबायोटिक है, इसमें थोड़ा सा काला नमक डालकर इसे खा सकते हैं।
लहसुन खाएं : लहसुन में एंटी फंगल गुण होते हैं। आप सुबह खाली पेट लहसुन की कच्ची कलियां पानी के साथ खा सकते हैं। इससे भी राहत मिलेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीस साल बाद तीन राशियों में होगा बड़ा बदलाव

सर्वार्थ सिद्धि योग में पड़ रहा है माघ पूर्णिमा 2022

सौरव गांगुली : बीसीसीआई के निर्विरोध अध्यक्ष