एक्सरसाइज नहीं पसंद तो एरोबिक्स करें

जीवनशैली : छोटी-मोटी एक्सरसाइज, योग और व्यायाम के अलावा एरोबिक्स
भी खुद को फिट रखने का मजेदार तरीका है। जानिए इसके बेहतरीन फायदे –
एरोबिक्स अपनाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह एक्सरसाइज का एक मजेदार तरीका है, जो आपको बिल्कुल बोर नहीं होने देगा और सेहत के फायदे देगा सो अलग। एरोबिक्स करना सिर्फ आपकी शारीरिक सेहत के लिए फायदेमंद नहीं है, बल्कि आपके दिमाग के लिए भी यह बेहद असरकारी एक्सरसाइज है, जो शरीर और दिमाग दोनों को स्वस्थ रखता है। यह एक्सरसाइज ब्रेन की कोशिकाओं के नुकसान से बचाती है और ऑक्सीजन की बेहतर आपूर्ति में मदद करती है जिससे आप तरोताजा महसूस करते हैं। एरोबिक, मानसिक समस्याओं और खास तौर से तनाव व डिप्रेशन के लिए बेहद फायदेमंद है। यह तनाव को कम करने में बेहद मददगार है। वजन घटाने के मामले में इस एक्सरसाइज का कोई तोड़ नहीं। कम समय में वजन घटाने का यह बेहतरीन तरीका है। अगर मूड खराब है, या फिर आपको गुस्सा ज्यादा आता है, तो एरोबिक्सकरना आपके लिए बढिय़ा विकल्प है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

26 नवम्बर 2020 को है देवउठनी एकादशी, शुरू होंगे शुभ कार्य

वृष राशि वालों के लिए बेहद शुभ है नवम्बर 2020

15 मई से सूर्य मेष से वृषभ राशि में जाएंगे, जानें किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा