भारी-भरकम जूलरी की जगह ले आएं एथनिक चोकर

जीवनशैली : शादियों का सीजन शुरू हो गया है और बाजार शादी के लिए सज चुके हैं। शादियों के इस सीजन में आपने भी शॉपिंग शुरू कर दी होगी। घर में किसी की शादी हो या फिर किसी पक्के दोस्त की, आप जरूर बेस्ट दिखना चाहती होंगी। ऐसे में शादी के लिए कपड़ों से लेकर छोटी से छोटी ऐक्सेसरी की शॉपिंग आप बड़े मन से करती हैं। हालांकि, जूलरी की शॉपिंग कोई आसान काम नहीं है। आप कई बार डिसाइड नहीं कर पाती हैं कि आपको किस तरह की जूलरी लेनी चाहिए। कहीं ज्यादा भारी जूलरी आपके लुक पर ही न भारी पड़ जाए या फिर ज्यादा सिंपल के चक्कर में आपका लुक ही खराब न हो जाए। ऐसे में आपकी परेशानी दूर करने के लिए मौजूद है एथनिक चोकर। इन दिनों एथनिक चोकर ट्रेंड में हैं। दिलचस्प बात यह है कि जरूरी नहीं कि आपके आउटफिट्स भी भारी-भरकम हों। सिंपल ड्रेस और स्कर्ट के साथ भी चोकर आपको फटाफट शादी-रेडी बना देगा। आप इन सिलेब्स के लुक से अपने लुक का आइडिया ले सकती हैं। 
करीना कपूर : किसी सिंपल लॉन्ग स्कर्ट या ड्रेस के साथ भी चोकर आपको बिल्कुल हटके लुक देगा। 
शिल्पा शेट्टी : अगर आपने प्लेन साड़ी और स्टाइलिश ब्लाउज पहनना चुना है तो उसपर मैचिंग का एक चोकर आपके लुक को एथनिक टच दे सकता है। अगर शादी में जाने के लिए आपने एथनिक आउटफिट चुने हैं तो इयर रिंग्स के साथ मैचिंग का चोकर पहनें। इससे आपको भारी-भरकम जूलरी कैरी नहीं करनी पड़ेगी। 
आलिया भट्ट : आलिया भट्ट की तरह डीप नेक पर ऐसा गोल्डन चोकर आप भी ट्राई कर सकती हैं।
कटरीना कैफ : अगर फंक्शन में आप अपना गर्ली लुक मेनटेन रखना चाहती हैं तो किसी फ्लोरल लॉन्ग स्कर्ट के साथ मैचिंग का चोकर आपपक खूब जमेगा। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

26 नवम्बर 2020 को है देवउठनी एकादशी, शुरू होंगे शुभ कार्य

वृष राशि वालों के लिए बेहद शुभ है नवम्बर 2020

15 मई से सूर्य मेष से वृषभ राशि में जाएंगे, जानें किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा