आजकल पेपलम ब्लाउज का चल रहा ट्रेंड

जीवनशैली : लहंगे के लिए पेपलम ब्लाउज़ स्टिच करवाने की सोच रही हैं तो इसे आप मिड लेंथ तक का सिलवा सकती हैं। डीप वी नेक पेपलम ब्लाउज़ आपको मॉर्डन लुक देगा। एम्ब्रॉयडर्ड पेपलम ब्लाउज़ आपके सिंपल लंहगे का लुक बढ़ा देगा। इंडो-वेस्टर्न लुक के लिए आप ब्लाउज़ में आगे बटन लगवा सकती हैं। हर साल सिर्फ साड़ी, लहंगे और कुर्तियों का ही स्टाइल और ट्रेंड नहीं बदलता, बल्कि ब्लाउज़ का डिज़ाइन भी चेंज़ होता रहता है। आखिर ब्लाउज़ से ही तो साड़ी और लहंगे का सही गेटअप आता है। इन दिनों पेपलम ब्लाउज़ खूब ट्रेंड में है। शादियों का सीज़न आने वाला है तो क्यों न आप भी इस बार ये ब्लाउज़ डिज़ाइन ट्राई करें। पेपलम ब्लाउज़ सिर्फ साड़ी और लहंगे के साथ ही नहीं पहन सकती, बल्कि पेपलम डिज़ाइन में कुर्तियां भी स्टिच करवा सकती हैं तो आपको इंटो-वेस्टर्न लुक देगा। इस बार नवरात्रि में भी पेपलम ब्लाउज़ खूब ट्रेंड मे रहा।
लहंगे के लिए पेपलम ब्लाउज : डीप वी नेक पेपलम ब्लाउज़ आपको मॉर्डन लुक देगा। एम्ब्रॉयडर्ड पेपलम ब्लाउज़ आपके सिंपल लंहगे का लुक बढ़ा देगा। इंडो-वेस्टर्न लुक के लिए आप ब्लाउज़ में आगे बटन लगवा सकती हैं।
पेपलम डिजाइन कुर्तियां : ब्लाउज़ के अलावा आप इस डिज़ाइन में कुर्तियां भी बनवा सकती हैं। रेडीमेड पेपलम डिज़ाइन कुर्तियां भी मार्केट में उपलब्ध हैं। वैसे ये कुर्ती डिज़ाइन बिल्कुल नई तो नहीं है, लेकिन एक बार फिर से ट्रेंड में है और लड़कियों को बहुत पसंद आ रही है। दरअसल, इस तरह की कुर्ती नीचे से लूज़ होने के कारण टमी फैट छिप जाता है। इसकी बनावट एक घेरदार शॉर्ट स्कर्ट जैसी होती है, जिसमें जैकेट या ब्लाउज अटैच होता है। इसे किसी भी तरह की बॉडी वाली लड़कियां, महिलाएं पहन सकती हैं। इसे सलवार, पटियाला, जींस, प्लाजो, स्कर्ट के साथ पहना जा सकता है।
साड़ी के साथ पेपलम ब्लाउज : इस ब्लाउज़ से साड़ी को थोड़ा हटकर लुक मिलता है। साड़ी के साथ आप शॉर्ट पेपलम ब्लाउज़ स्टिच करवा सकती हैं। मॉर्डन लुक के लिए सिंपल साड़ी के साथ ऑफ शोल्डर पेपलम ब्लाउज़ का कॉम्बिनेशन बेहतरीन रहेगा। जैकेट स्टाइल पेपलम ब्लाउज़ साड़ी के साथ आपको एकदम रॉयल लुक देगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वृष राशि वालों के लिए बेहद शुभ है नवम्बर 2020

26 नवम्बर 2020 को है देवउठनी एकादशी, शुरू होंगे शुभ कार्य

15 मई से सूर्य मेष से वृषभ राशि में जाएंगे, जानें किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा