शरीर की चर्बी को कम करने में मदद करता है कच्चा पपीता

जीवनशैली : अच्छी सेहत और इम्युनिटी को बनाए रखने के लिए विटमिन्स से लेकर मिनरल्स और अन्य जरूरी पोषक तत्वों की जरूरत होती है। कच्चा पपीता इन सभी चीजों से भरपूर होता है और पाचन सिस्टम के लिए भी लाभकारी होती है। कच्चे पपीते में पपाइन का नाम डाइजेस्टिव एंजाइम होता है जो शरीर के पाचन सिस्टम को सही रखने में मदद करता है। इसमें विटमिन ए, सी और ई होता है, जो शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।
कच्चा पपीता शरीर के लिए एक क्लेंजर का काम करता है और शरीर की गंदगी को बाहर निकालने में मदद करता है। यह असिडिटी से लेकर पाइल्स और डायरिया को दूर करने में भी मदद करता है। नई मांओं के लिए कच्चा पपीता किसी वरदान से कम नहीं है। माना जाता है कि कच्चे पपीते में एक ऐसा कम्पाउंन्ड होता है जो स्तनपान कराने वाली महिलाओं में लैक्टेशन प्रोसेस को सुधारने में मदद करता है। क्या आप जानते हैं कि कच्चा पपीता वजन घटाने और अतिरिक्त चर्बी को भी कम करने में मदद करता है? इसमें विटमिन सी, ई, ए और फोलेट होता है। साथ ही इसमें ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स होते हैं तो कैलरी तो बर्न करते ही हैं साथ ही अतिरिक्त चर्बी को भी घटा देते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीस साल बाद तीन राशियों में होगा बड़ा बदलाव

सर्वार्थ सिद्धि योग में पड़ रहा है माघ पूर्णिमा 2022

सौरव गांगुली : बीसीसीआई के निर्विरोध अध्यक्ष