अनार के छिलके के फायदे हैं बेमिसाल

जीवनशैली : जिन महिलाओं के साथ अनियमित पीरियड्स की शिकायत रहती है और इस दौरान पेट में असहनीय दर्द होता है, उनके लिए ये सबसे कारगर है. बस आप अनार के सूखे छिलकों को पीसकर एक चम्मच पानी के साथ लें. इससे रक्तस्त्राव कम होगा और पेट दर्द में राहत भी मिलेगी. जिन्हें बवासीर की शिकायत है वे 4 भाग अनार के छिलके और 8 भाग गुड़ को कूटकर छान लें और बारीक-बारीक गोलियां बनाकर कुछ दिन तक सेवन करें. 
अनार का छिलका गले का टॉन्सिल, हृदय रोग, मुंहासे, झुर्रियों, मुंह की बदबू, बवासीर, खांसी और नकसीर जैसी बीमारियों से राहत दिलाने में लाभदायक है. अनार के छिलके को सुखाकर इसका पाउडर बनाकर इसमें गुलाब जल एड कर के चेहरे पर लगाने से झुर्रियां दूर हो जाती हैं. मुंह से बदबू आती है तो इसके छिलके के सूखे पाउडर को एक ग्लास पानी में मिलाकर पिएं. अनार के छिलकों को सनस्क्रीन के तौर पर भी लगाया जा सकता है. सूखे छिलके को किसी भी तेल के साथ मिक्स कर के चेहरे पर लगाने से यह सन टैनिंग से रोकता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीस साल बाद तीन राशियों में होगा बड़ा बदलाव

सर्वार्थ सिद्धि योग में पड़ रहा है माघ पूर्णिमा 2022

सौरव गांगुली : बीसीसीआई के निर्विरोध अध्यक्ष