आखिर क्यों अपने पति को धोखा देती हैं विवाहित महिलाएं


जीवनशैली : शादीशुदा महिलाएं आखिर अपने पतियों को धोखा क्यों देती हैं, यह सभी के लिए बड़ा सवाल है। यह बात सर्वे में सिद्ध हुआ है कि आमतौर पर महिलाएं तभी धोखा देती हैं, जब उन्‍हें भावनात्मक अंतरंगता की कमी महसूस होती है, जबकि एक आदमी शारीरिक सुख पाने के लिए धोखा देता है। अगर पति अपनी पत्‍नी को इमोशनली खुश रख पाने में असहाय है, तो उसकी पत्‍नी उसको जरुर धोखा दे सकती है। भावनात्मक रिश्ते न पाकर लड़कियां शादी के बाद अपने अफेयर को भूला नहीं पाती और पति को धोखा देना शुरू कर देती हैं। जब महिलाओं को अपने पति से वह अपनापन और अहमियत नहीं मिल पाती है जिनकी वह हकदार होती हैं तो उनके मन में किसी दूसरे का ख्याल आ जाता है। कुछ महीने या फिर कुछ सालों तक पत्‍नी यह सब कुछ सह सकती हैं मगर जिंदगी भर अगर उसका पति उस पर ध्‍यान न दे तो वह घर के बाहर प्‍यार ढूंढना शुरू कर देती है। कई बार महिलाएं बदला लेने के कारण भी धोखा देने लगती है। 
जब पति द्वारा उनके भरोसे को तोड़ा जाता है तो महिलाओं का दिल टूट जाता है और वह उसी तरह से आपको धोखा और चोट पहुंचना चाहती हैं। कुछ परिस्थिति ऐसी भी देखी गई है कि कुछ महिलाएं शारीरिक संबंधों से असंतुष्ट होकर अपने पति को छोड़ने और धोखा देने की बात करती हैं। अगर कोई महिला शादी में सेक्सुरअली खुश नहीं है तो वह अपनी रुचि गैर मर्दों में दिखाना शुरू कर देती है। कई बार तो महिलाएं अपनी सेक्सुरअल जरूरत पूरी करने के लिए परिवार, बच्चों को त्याग देती हैं। महिलाओं के लिए सेक्‍स तब तक बेकार होता है जब तक रिश्ते में लव या इमोशन न हो।  पति से लव या इमोशन न मिलने पर अक्सर महिलाएं बाहर वह लव खोजने लगती हैं। जब पत्‍नी के हाथों में खुद के पैसे नहीं होते और उसे छोटी— छोटी खुशियों के लिये पति के सामने हाथ फैलाने पड़ते हैं, तो खुद को कमजोर महसूस करने लगती है। ऐसे में वह कोई ऐसा इंसान ढूंढती है जो उसे छोटी—छोटी खुशियों के लिए तरसाए नहींं। पति के  बेवजह शक करने पर भी महिलाएं डिप्रेशन में आकर बाहर प्यार व सहारा ढूंढने लगती हैं। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीस साल बाद तीन राशियों में होगा बड़ा बदलाव

सर्वार्थ सिद्धि योग में पड़ रहा है माघ पूर्णिमा 2022

सौरव गांगुली : बीसीसीआई के निर्विरोध अध्यक्ष