जीवन का गणित

बोधकथा : कन्नड़ लेखक एच. योगनरसिंहम ने महर्षि कर्वे की आत्मकथा 'लुकिंग-बैक' का कन्नड़ में अनुवाद किया था। उनसे सिर्फ पत्र-व्यवहार द्वारा ही परिचय था, लेकिन महर्षि कर्वे से वह कभी मिले नहीं थे। एक बार जब पूना गए तो वे महर्षि कर्वे से भेंट करना चाहते थे। उनकी यह मनोकामना पूरी हुई। उनकी भेंट कर्वे से उनके आवास पर हुई। औपचारिक बातों के बाद महर्षि कर्वे ने उनसे घरेलू सवाल पूछा, 'आपके कितने बच्चे हैं?' लेखक की तरफ से जवाब मिला, 'आठ'। महर्षि ने कहा, 'तो इसका मतलब यह हुआ कि राष्ट्र को आपकी देन मुझसे दोगुनी है।' योगनरसिंहम चकरा गए। महर्षि की अपेक्षा उनकी राष्ट्र सेवा दुगनी? इस तरह उन्होंने प्रश्नवाचक दृष्टि में महर्षि की तरफ देखा। मुस्कुराते कर्वे बोले, 'चार के दोगुने आठ' हुए कि नहीं और हंसने लगे। महर्षि कर्वे गणित के प्राध्यापक थे। उनका गणित आगंतुक की समझ में आ गया और वे अपनी हंसी न रोक पाए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वृष राशि वालों के लिए बेहद शुभ है नवम्बर 2020

26 नवम्बर 2020 को है देवउठनी एकादशी, शुरू होंगे शुभ कार्य

15 मई से सूर्य मेष से वृषभ राशि में जाएंगे, जानें किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा