पिता बनने के लिए वीर्यवद्र्धक खाद्य पदार्थों का उपयोग जरूरी

जीवनशैली : फर्टिलिटी से विटामिन सी का गहरा नाता होता है। पुरूषों में विटामिन सी रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ−साथ स्पर्म काउंट भी बढ़ाता है। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि आप अपने आहार में विटामिन सी युक्त फल व सब्जियां जैसे ब्रोकली, संतरा, नींबू, आंवला आदि को जरूर जगह दें। अंडे में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पुरूषों में स्पर्म काउंट बढ़ाने में मदद करते हैं। इसमें प्रोटीन के अलावा विटामिन ई भी पाया जाता है। इतना ही नहीं, अंडों का सेवन करने से स्पर्म को फ्री रेडिकल्स से बचाने में भी मदद मिलती है। नियमित रूप से अंडे खाने से फर्टिलाइजेशन की संभावना दोगुनी हो जाती है। एनर्जी का पावरहाउस माने जाना वाला केला एक ऐसा फल है, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी के लिए किसी न किसी रूप में लाभकारी है। खासतौर से, अगर पुरूष इसका सेवन करते हैं तो इसमें मौजूद विटामिन बी1, विटामिन सी और मैग्नीशियम स्पर्म की मोबिलिटी और स्पर्म प्रॉडक्शन को बढ़ाते हैं। केले में ब्रोमेलाइन नामक एजांइम भी पाया जाता है, जो स्पर्म काउंट को बढ़ाने में मददगार है। हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करने की सलाह तो हर किसी को दी जाती है, हालांकि अधिकतर लोग इस पर ज्यादा ध्यान नहीं देते। लेकिन पुरूष इसका सेवन करते हैं तो इससे उनकी फर्टिलिटी में सुधार में होता है। दरअसल, पालक में फोलिक एसिड पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। यह फोलिक एसिड स्पर्म के डेवलपमेंट में अहम भूमिका अदा करता है। अखरोट को वैसे तो ब्रेन फूड कहा जाता है, लेकिन यह स्पर्म काउंट भी बढ़ाते हैं। अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो शुक्राणु की जीवन शक्ति में सुधार करता है। इस प्रकार अगर पुरूष अखरोट का सेवन करता है तो इससे महिला के कंसीव करने के चांसेस काफी हद तक बढ़ जाते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीस साल बाद तीन राशियों में होगा बड़ा बदलाव

सर्वार्थ सिद्धि योग में पड़ रहा है माघ पूर्णिमा 2022

सौरव गांगुली : बीसीसीआई के निर्विरोध अध्यक्ष