इस मंदिर में 2 हजार वर्षों से जल रही है अखंड ज्योति

आस्था : माँ हरसिद्धि मंदिर का निर्माण उज्जैन के राजा विक्रमादित्य के भांजे वियज सिंह ने करवाया था। जब वियज सिंह यहां के राजा थे तब वे माँ हरसिद्धि के अनन्य भक्त थे और प्रतिदिन माँ हरसिद्धि के दर्शन करने के लिए में उज्जैन के हरसिद्धि मंदिर जाते थे। मध्य प्रदेश में पग-पग पर कई धार्मिक मान्यताएं एवं चमत्कार समेटे मंदिर है। भारत देश के हृदय मध्य प्रदेश में कई ऐसे मंदिर हैं, जो चमत्कारों से भरे हुए हैं, जहां कई मान्यताएं भी हैं। मध्य प्रदेश के प्रमुख चमत्कारी मंदिरों में से एक है माँ हरसिद्धि का यह मंदिर। यहां लगभग 2 हजार वर्षों से अखंड ज्यो​ति जल रही है। यहां विराजित माँ हरसिद्धि दिन भर में तीन रूप में दिखाई देती है। 
यहां नवरात्रि में भक्तों का सैलाब उमड़ा है एवं मन्नत धारियों का ताता लगता है। मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले से करीब 20 किलोमिटर दूर बीजा नगरी स्थित मां हरसिद्धि मंदिर चमत्कारिक होने का सबसे बड़ा जीता जागता उदाहरण यहां की वर्षों पुरानी अखंड ज्योति है। बताया जाता है यहां 2 हजार वर्षों से अखंड ज्योति जल रही है, जो हवा चलने पर भी नही बुझती। मां के दर्शन मात्र से ही कई रोग और कष्ट दूर हो जाते हैं। इसके अलावा कई और मान्यताएं इस मंदिर से जुड़ी हुई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वृष राशि वालों के लिए बेहद शुभ है नवम्बर 2020

26 नवम्बर 2020 को है देवउठनी एकादशी, शुरू होंगे शुभ कार्य

15 मई से सूर्य मेष से वृषभ राशि में जाएंगे, जानें किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा