सुबह उठकर अंगड़ाई लेने के ढेर सारे फायदे

जीवनशैली : सुबह नींद खुलने के बाद एकदम से बिस्तर छोडऩे का मन ज्यादातर लोगों का नहीं होता। ऐसे लोगों के लिए जागने के बाद कुछ देर बिस्तर पर पड़े रहने की बढिय़ा वजह है यहां। सबसे अच्छी बात है इसके लिए आपको कोई आलसी भी नहीं कह सकता। आपने देखा होगा इंसान ही नहीं बल्कि जानवर भी स्ट्रेचिंग करते हैं। यह एक प्राकृतिक क्रिया है और जरूरी है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुबह जागने के तुरंत बाद स्ट्रेचिंग करने के कई फायदे हैं। सुबह आंखें खुलने के बाद कई बार आंखों में नींद भरी रहती है और सीधे उठने का मन नहीं करता। जागने के बाद अंगड़ाई लेना या स्ट्रेच करना दिमाग को ये सिग्नल देता है कि अब जागने का टाइम हो गया। 
सुबह उठकर जब आप स्ट्रेच करते हैं तो आपके मसल्स और जॉइंट्स की फ्लैक्सिबिलिटी बढ़ती है। इसके साथ ही शरीर में ऊर्जा का संचार भी होता है। सर्कुलेशन ठीक होता है। सोते वक्त हम अक्सर एकही पोजिशन में लेटे रहते हैं इसलिए सुबह उठकर स्ट्रेचिंग करने से ब्लड सर्कुलेशन सही होता है। सुबह सोकर उठने के बाद स्ट्रेच करें तो इस पोजिशन में कम से कम 30 सेकंड्स तक रहें। यह आपकी मसल्स से तनाव दूर करेगा। इसके बाद गहरी सांस लें और एक बार और ऐसे ही स्ट्रेच करें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

26 नवम्बर 2020 को है देवउठनी एकादशी, शुरू होंगे शुभ कार्य

वृष राशि वालों के लिए बेहद शुभ है नवम्बर 2020

15 मई से सूर्य मेष से वृषभ राशि में जाएंगे, जानें किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा