दीपावली पर्व में लोकमंगल की भावना

विचार। दीपावली 4 नवम्बर 2021 को है, हर घर में दीप स्वरूप मां लक्ष्मी पधारेंगी, देश की उन्नति हो और विश्व का कल्याण हो, ऐसी कामना के साथ दीये जलाये जायेंगे। सर्वे भवंतु सुखिन: वसुधैव कुटुम्बकम जैसे कर्ई भारत के मंत्र हैं, जिसमें लोकमंगल की भावना छिपी है। हमारे पर्व भी सृष्टि की कुशलता और मानव कल्याण के लिये है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने धनतेरस पर ट्वीट कर कहा कि आयुर्वेद के जनक, आरोग्य के देवता, भगवान धन्वंतरि की जयंती की सभी प्रदेशवासियों को अनंत शुभकामनाएं। माता लक्ष्मी जी की कृपा से प्रदेश में अंत्योदय की भावना के अनुरूप समाज के अंतिम व्यक्ति को भी सुख-समृद्धि की सहज प्राप्ति हो। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि मिल-जुलकर खुशियां बांटने से पर्व का उल्लास बढ़ता है। इसके मद्देनजर उन्होंने जनप्रतिनिधियों सहित प्रदेश सरकार के अधिकारियों और कर्मचारियों से दीपावली पर समाज के निर्धन और कमजोर वर्गों के लोगों के साथ पर्व की खुशियों में सम्मिलित होने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा दीपावली पर केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों सहित अन्य जरूरतमंदों के आवास पर पहुंचकर दीप जलाने तथा मिठाई वितरित किए जाने से समाज के सभी लोगों के लिए दीपावली का यह पर्व विशेष हो जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि मां अन्नपूर्णा की चोरी हुई मूर्ति को फिर से मंदिर में स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बुधवार को मीडिया को संबोधित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 100 साल पहले काशी के मंदिर से मां अन्नपूर्णा की एक मूर्ति चुरा ली गई थी जिसे कनाडा के एक विश्वविद्यालय को बेच दिया गया था। भारत सरकार को वही पुरानी मूर्ति मिल गई है जिसे अब यह उप्र सरकार को सौंपी जाएगी। इस मूर्ति को पुन: मंदिर में स्थापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मीडिया को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने सरकारी कर्मचारियों से अपील की है कि गरीब परिवारों को गोद लें और उनके साथ दीपावली मनाएं। प्रदेश में हमारे पास साढ़े 16 लाख सरकारी कर्मचारी हैं और 4 लाख पुलिस बल हैं। उन सभी से अपील है कि एक परिवार को इस अवसर पर गोद लेकर दीपावली उनके साथ मनाएं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी अपील की है कि वे सब एक-एक घर को अपनाएं और उन घरों में दीप जलाने और मिठाई प्रदान करने में अपना योगदान दें, उन परिवारों के बच्चों को भी दीपावली का उपहार दें। अयोध्या में बुधवार को भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर उन लोगों द्वारा भी दीये जलाए जाएंगे जिन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर मिले हैं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि दीपोत्सव सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में भी प्रसिद्घ हो रहा है। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी ने कहा था कि दीपावली पर मेरा परिवार-भाजपा परिवार के जरिये सम्पर्कका अभियान चलेगा। साढ़े चार साल में साढ़े चार लाख युवाओं को नौकरी का दावा दोहराते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आवास विभाग के नवनियुक्त सहायक अभियंताओं को दायित्वों का पाठ पढ़ाया। जिस भेदभावरहित प्रक्रिया और शुचिता से नियुक्ति मिली है, उसी तरह यदि कार्मिक ईमानदारी से काम करते रहे तो उत्तर प्रदेश जल्द ही देश में नम्बर एक के स्थान पर होगा। वर्तमान सरकार में नौकरी पाने वाले साढ़े चार लाख युवा यूपी के विकास के वाहक हैं। तैनाती पाये इन युवाओं को आवेदन से लेकर नियुक्ति तक न कहीं सिफारिश की जरूरत नहीं पड़ी, न ही कहीं भेदभाव हुआ। अगर इन युवाओं ने यही शुचिता और ईमानदारी अपने सेवाकाल में भी बनाए रखी तो साढ़े चार साल में छठवीं से दूसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बन चुका उत्तर प्रदेश बहुत जल्द देश में नंबर एक बनेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वृष राशि वालों के लिए बेहद शुभ है नवम्बर 2020

26 नवम्बर 2020 को है देवउठनी एकादशी, शुरू होंगे शुभ कार्य

15 मई से सूर्य मेष से वृषभ राशि में जाएंगे, जानें किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा