4 दिसम्बर को है शनिचरी अमावस्या, अशुभ प्रभाव दूर करेंगे शनि देव

ज्योतिष। शास्त्र के अनुसार शनिचरी अमावस्या के दिन शनि से पीड़ित व्यक्तियों के लिए दान का महत्व बहुत बढ़ जाता है। शनि से प्रभावित व्यक्तियों का जीवन कई प्रकार के परेशानियों से घिरा हुआ रहता हैं। बनते कार्य में बाधा आना, कार्य आसानी से न बनना, अचानक चोट लगना या निरंतर नुकसान होना आदि कई समस्याओं का सामना उन्हें करना पड़ता है। अत: इन्हीं समस्याओं से निजात पाने या इन्हें कम करने के लिए शनि अमावस्या के दिन शनि से सम्बन्धित वस्तुओं का दान करना उत्तम रहता है। शनि के अशुभ प्रभाव को दूर करने के लिए एक कटोरी में तिल का तेल लेकर उसमें अपना चेहरा देखकर शनि मंदिर में कटोरी और तेल दोनों ही रख आएं। माना जाता हैं कि तिल के तेल से शनि विशेष प्रसन्न रहते हैं। साबुत काले उड़द सवापाव की मात्रा में लेकर काले कपड़े में बांध लें और शुक्रवार को उसे अपने पास ही रखकर सोएं। फिर शनिवार को उस पोटली को शनि मंदिर में रख आएं। एक शीशी काला सुरमा खरीद लें और शनिवार के दिन 9 बार अपने ऊपर से सिर से पैर तक किसी से उतरवा कर सूनसान जमीन में गाड़ दें। शनि मंत्र- ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनये नमः का जप करके भी काफी हद तक शनि के कुप्रभाव से बचा जा सकता है। जिन लोगों की जन्मकुंडली में शनि का कुप्रभाव हो उन्हें शनिदेव के पैरों की तरफ ही देखना चाहिए और जहां तक हो सके शनि दर्शन से बचना चाहिए। इस बार यानि 2021 में 4 दिसम्बर को है शनिचरी अमावस्या। बता दें कि इसी दिन यानि 4 दिसम्बर को ही वर्ष 2021 का अंतिम सूर्य ग्रहण भी लग रहा है, हालांकि भारत में इस ग्रहण का सूतक मान्य नहीं होगा। यह इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण है और सबसे खास बात यह है कि इस सूर्य ग्रहण पर शनिचरी अमावस्‍या का संयोग भी बन रहा है। ज्ञात हो कि शनिवार के दिन आने वाली अमावस्या को शनि अमावस्या कहते हैं, जो कि इस वर्ष 4 दिसम्बर को पड़ रही है।
नमस्ते कोण संस्थाय पिंगलाय नमोऽस्तुते।
नमस्ते बभ्रुरुपाय कृष्णाय नमोऽस्तुते॥
नमस्ते रौद्रदेहाय नमस्ते चांतकायच।
नमस्ते यमसंज्ञाय नमस्ते सौरये विभो॥
नमस्ते मंदसंज्ञाय शनैश्चर नमोऽस्तुते।
प्रसादं कुरू देवेश दीनस्य प्रणतस्य च॥

उपर्युक्त मंत्र में शनि देव के दस नाम निहित हैं, इस मंत्र से शनि देव प्रसन्न होते हैं। सूर्यग्रहण के दिन इन राशियों के लिये लाभकारी रहेगा।
वृष : इस राशि वालों के लिए यह सूर्य ग्रहण बेहद शुभ रहेगा, ग्रहण इस राशि के जातकों को मान-सम्मान दिलाएगा, नौकरी में तरक्‍की मिलेगी, व्यापार में लाभ होगा।
मिथुन : इस राशि के जातकों को यह समय पुराने विवादों से मुक्ति दिलाएगा, इसके अलावा उनकी कोई मनोकामना पूरी होने के योग हैं, अच्‍छी खबर मिल सकती है।  
सिंह : इस राशि के जातकों के लिए भी यह सूर्य ग्रहण लाभकारी साबित होगा। उनकी कोई पुरानी समस्या हल हो सकती है। रुके हुए काम अब बनने लगेंगे।
कन्या : इस राशि के जातकों पर सूर्य ग्रहण शुभ प्रभाव डालेगा। इस दौरान साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। इससे काम बनते चले जाएंगे। कामों में सफलता भी मिलेगी।  
मकर : इस राशि के जातकों को व्यापार में तरक्की मिलने के योग बनेंगे। नौकरी पेशा लोगों को करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। कुल मिलाकर आय संबंधी साधनों को लेकर लाभ की स्थिति रहेगी।  
कुम्भ: कुम्भ राशि वालों के लिए भी सूर्य ग्रहण शुभ रहेगा। उन्हें इस दौरान अचानक धन लाभ हो सकता है।   

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

26 नवम्बर 2020 को है देवउठनी एकादशी, शुरू होंगे शुभ कार्य

वृष राशि वालों के लिए बेहद शुभ है नवम्बर 2020

अपना सुधार यानि परिवार का सुधार