4 दिसम्बर के लगेगा 2021 का अंतिम सूर्यग्रहण

 

ज्योतिष। पंचांग के अनुसार 2021 का अंतिम और दूसरा सूर्य ग्रहण मार्गशीर्ष अगहन महीने की अमावस्या के दिन लगेगा। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण को महत्वपूर्ण खगोलीय घटना माना गया है। सूर्य ग्रहण को अशुभ घटना माना जाता है। सूर्य ग्रहण के दौरान शुभ व मांगलिक कार्यों की मनाही होती है। इस दौरान मंदिर के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं। चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है और सूर्य व पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता है तो चंद्रमा के पीछे सूर्य कुछ समय के लिए ढक जाता है। यह घटना सूर्य ग्रहण कहलाती है। सूर्य ग्रहण 4 दिसम्बर को प्रात: 11 बजे से शुरू होकर दोपहर 3 बजकर 7 मिनट पर समाप्त होगा। 4 दिसम्बर को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। जिसके कारण भारत में सूतक काल मान्य नहीं होगा। बता दें कि 2021 में 2 चंद्रग्रहण और दो ही सूर्यग्रहण का योग बना। पहला चंद्रग्रहण 26 मई 2021 को व 19 नवम्बर 2021 को लग चुका है। 2021 का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून 2021 को लगा था। दूसरा और अंतिम आखिरी सूर्यग्रहण 4 दिसम्बर 2021 को लगेगा। चार दिसम्बर को लगने वाले सूर्यग्रहण में सूतक काल मान्य नहीं होगा क्योंकि यह उपछाया ग्रहण होगा। सूर्यग्रहण अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा, इसे भारत में नहीं देखा जा सकेगा। गौरतलब है कि पूर्ण ग्रहण पर ही सूतक काल मान्य होता है।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीस साल बाद तीन राशियों में होगा बड़ा बदलाव

सर्वार्थ सिद्धि योग में पड़ रहा है माघ पूर्णिमा 2022

सौरव गांगुली : बीसीसीआई के निर्विरोध अध्यक्ष