मेष राशि के लिये उत्तम रहेगा '2022'

ज्योतिष। इस वर्ष यानि 2022 मेष राशि वालों के लिये नौकरी में पदोन्नति के योग की प्रबल संभावनाएं इस वर्ष बनने और कार्य में सक्रियता और महत्वपूर्ण निर्णय लेने का सबसे शुभ समय मध्य मई से अक्टूबर तक का होगा। वहीं नवम्बर और दिसम्बर का महीना आपकी ऊर्जा को धीमा कर सकता है। इस दौरान जातक को परेशानी उठानी पड़ सकती है। वर्ष 2022 आपके लिए मिले जुले फल लेकर आएगा। इस वर्ष 2022 में शनि आपके दशम भाव में मौजूद रहेंगे। इस वर्ष मेष राशि को सफलता पाने के लिए अतिरिक्त मेहनत करना होगी। आलस को छोड़ना हित में होगा। वर्ष 2022 में मंगल जीवन में मंगल करेंगे। कई महत्वपूर्ण बदलाव होंगे। 16 जनवरी को मंगल का धनु राशि में प्रवेश होगा, यह योग मालामाल कर देगा। कई शुभ फल मिलने के योग बनेंगे और मेष राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मकता देखी जाएगी। रोमांस के सितारे गड़बड़ दिखाई दे रहे हैं। 13 अप्रैल को जब गुरु बृहस्पति का मीन में गोचर होगा, तो वो आपकी राशि से 12वें भाव यानी हानि भाव में प्रवेश करेंगे। बृहस्पति इस राशि के विद्यार्थियों को सबसे अधिक प्रभावित कर सकते हैं। परीक्षा में सफलता अर्जित करते हुए, अच्छे अंक हासिल करने के योग बन रहे हैं। जातक के पारिवारिक जीवन में अशांति का कारण बन सकतीहै। क्योंकि इस दौरान न चाहते हुए अपने घर के सदस्यों से तर्क-वितर्क संभव है, जिससे मानसिक तनाव में वृद्धि भी होगी। सितंबर के मध्य से लेकर नवंबर के मध्य के बीच, ग्रहों का फेरबदल पिता को स्वास्थ्य कष्ट दे सकता है। जातक शादीशुदा हैं तो आपके लिए शुरूआती चार महीने जनवरी से अप्रैल तक तनावपूर्ण रहने वाले हैं। आपका जीवनसाथी के साथ अहम का टकराव साफ़ दिखाई देगा। मई के महीने में जब आपकी ही राशि में शुक्र ग्रह का गोचर होगा तो, परिस्थितियों में कुछ सुधार आएगा। इससे आप अपने साथी के साथ अपने संबंध बेहतर करते हुए, किसी यात्रा पर जाने की योजना भी बना सकते हैं। कोई बड़े या गंभीर रोग होने की आशंका न के बराबर है। फिर भी इस साल सबसे अधिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने की ज़रूरत होगी। अच्छा खान-पान लेते हुए, अधिक मसालेदार भोजन से परहेज करें। साल 2022 में 27 जून से लेकर 10 अगस्त तक की अवधि जीवन में अनुकूलता रहेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वृष राशि वालों के लिए बेहद शुभ है नवम्बर 2020

26 नवम्बर 2020 को है देवउठनी एकादशी, शुरू होंगे शुभ कार्य

15 मई से सूर्य मेष से वृषभ राशि में जाएंगे, जानें किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा