2021 का अंतिम चंद्रग्रहण 19 नवम्बर को

ज्योतिष। चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दिन होता है जब पृथ्वी सूर्य व चंद्रमा के बीच आती है और जब तीनों वस्तुएं संरेखित होती हैं। यह भारत में 19 नवम्बर 2021 को अरुणाचल प्रदेश और असम के चरम उत्तर-पूर्वी हिस्सों से दिखाई देगा। अमेरिका, उत्तरी यूरोप, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर क्षेत्र में भी चंद्र ग्रहण का अनुभव होगा। यह चंद्र ग्रहण 2021 का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण होगा। चंद्र ग्रहण तीन प्रकार के होते हैं- उपछाया ग्रहण, जब चंद्रमा केवल पृथ्वी के उपछाया को पार करता है। आंशिक ग्रहण, जब चंद्रमा आंशिक रूप से पृथ्वी की छाया की प्रच्छाया (छाया का गर्भ या केंद्र ) में आ जाता है और पूर्ण ग्रहण, जब चंद्रमा पूरी तरह से पृथ्वी की छाया की प्रच्छाया में आ जाता है। इस साल यानि 2021 का आखिरी चंद्र ग्रहण 19 नवम्बर को लगेगा। चंद्रग्रहण सुबह 11 बजकर 34 मिनट में लगेगा और शाम को 5 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। आंशिक चरण का अंत अरुणाचल प्रदेश और असम के चरम उत्तर-पूर्वी हिस्सों से चंद्रोदय के ठीक बाद बहुत कम समय के लिए दिखाई देगा। वहीं अमेरिका, आस्ट्रेलिया, पूर्वी एशिया और उत्तरी यूरोप में चंद्र ग्रहण दिखाई देगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

26 नवम्बर 2020 को है देवउठनी एकादशी, शुरू होंगे शुभ कार्य

वृष राशि वालों के लिए बेहद शुभ है नवम्बर 2020

सौरव गांगुली : बीसीसीआई के निर्विरोध अध्यक्ष