तीन राशियों के लिये बेहद शुभ है बुधादित्य योग

ज्योतिष। शास्त्र के अनुसार 21 नवंबर 2021 से बुधादित्‍य योग बन रहा है, जो कि 20 दिनों तक रहेगा। बुधादित्‍य योग 3 राशियों के जातकों के लिए बेहद शुभ है। जबकि तीन राशियों के लिये आंशिक फलदायी है। सफलता, स्‍वास्‍थ्‍य, आत्‍मविश्‍वास के कारक ग्रह सूर्य और बुद्धिमत्‍ता, धन के कारक ग्रह बुध शीघ्र ही युति बनाने जा रहे है। बुध ग्रह सूर्य के सबसे निकट है और इसीलिए उसका पुरुषत्व समाप्त हो गया, लेकिन बुध भी अपना प्रभाव अन्य ग्रहों के सान्निध्य की अपेक्षा सूर्य के साथ होने पर विशेष लाभ प्रदान करता है। जन्मांग चक्र में प्राय: 70 प्रतिशत संभावना सूर्य, बुध के एक साथ बने रहने की ही होती है। बुधादित्य नाम से विख्यात यह योग अलग-अलग भावों में अतिविशिष्ट फल प्रदान करने वाला होता है। ज्योतिष में सूर्य ग्रह को आत्मा, पिता, सम्मान, आदि का कारक माना गया है वहीं, बुध को ज्ञान, बुद्धि, व्यापार का कारक ग्रह माना जाता है। ऐसे में जब ये दोनों ग्रह मिलते हैं तो बुधादित्य योग का निर्माण होता है। बुधादित्य योग जब वृष, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, कुंभ लग्न में हो तो व्यक्ति प्रभावशाली होता है। यह योग 10 दिसम्बर तक रहेगा। वृष, कन्या, कर्क और मकर राशियों वालों के लिए भी बुध का यह परिवर्तन सकारात्मक संदेश लेकर आयेगा।
सिंह : इस राशि के चतुर्थ भाव में सूर्य-बुध की युति बन रही है। चतुर्थ भाव सुघ, समृद्धि, वाहन, माता और धन का कारक है। इस योग से अपार धन के लाभ के साथ ही पारिवारिक सुख बढ़ेगा। वाहन सुख मिलेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे।
कुम्भ : कुम्भ राशि के दशम भाव में सूर्य-बुध की युति बन रही है। सफल यात्रा का योग है। करियर से जुड़ी परेशानियां खत्म होंगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी औार पद-सम्‍मान बढ़ेगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा।
मीन : इस राशि के लिये माता लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी में पदोन्नती होगी। बोरोजगार हैं तो नई नौकरी मिलेगी। धन का आगमन होता रहेगा।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वृष राशि वालों के लिए बेहद शुभ है नवम्बर 2020

26 नवम्बर 2020 को है देवउठनी एकादशी, शुरू होंगे शुभ कार्य

15 मई से सूर्य मेष से वृषभ राशि में जाएंगे, जानें किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा