अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अच्छी सेहत के मार्ग पर चलने का लें संकल्प

जानकारी : पांचवां विश्व योग दिवस 21 जून 2019 को है। पूरी दुनिया में योग लोकप्रिय हो रहा है, क्योंकि यह तन और मन को दुरुस्त रखता है। योग भारत की प्राचीन परंपरा की सौगात है। यह व्यायाम का एक प्रकार है, जिसमें शारीरिक क्रियाओं और अध्यात्मिक अभ्यासों का समागम होता है। यह व्यक्ति को संपूर्ण षारीरिक और मानसिक सेहत प्रदान करने का सबसे प्रभावषाली तरीका है। जो लोग नियमित तौर पर योग का अभ्यास करते हैं, वो जानते हैं कि सही आसन में शरीर को संतुलित रखने में कितनी शक्ति की आवश्यकता होती है। इसलिए जरूरी है कि शरीर को सही पोषण मिले, जो वॉलनट जैसे आहार में भरपूर होता है। इस आहार के साथ आप योग का पूरा फायदा लेने में समर्थ बनते हैं।
योग और सही आहार : उचित आहार शरीर एवं मन को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है, ताकि दीर्घकालिक बीमारियों का जोखिम कम रहे। योगा का पूरा लाभ उठाने के लिए यह भी आवश्यक है कि सेहतमंद आहार लिया जाए। सेहतमंद आहार न केवल आपकी पोषण की जरूरतों को पूरा करता है, बल्कि इससे ज्यादा ऊर्जा भी मिलती है और आप अपने दैनिक कार्यों पर केंद्रित हो पाते हैं।
योग के सत्र के साथ वॉलनट्स का सेवन : अच्छी सेहत के लिए अपने आहार में वॉलनट्स शामिल करना जरूरी पोषण प्राप्त करने का सरल और आसान तरीका है। वॉलनट्स से भरपूर आहार खासकर शाकाहारियों को पर्याप्त प्रोटीन देता है। 28 ग्राम वॉलनट्स में चार ग्राम प्रोटीन और दो ग्राम फाइबर होता है। यह मैग्नीशियम और फॉस्फोरस का अच्छा स्रोत है। ये दोनों खनिज शरीर की प्रक्रियाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और सेहत बनाए रखने के लिए बहुत आवष्यक हैं। वॉलनट्स में एल्फा-लाइनोलेनिक एसिड पाया जाता है, जो एकप्लांट-बेस्ड ओमेगा-3 फैटी एसिड है और इसमें प्रति 28 ग्राम 2.5 ग्राम एएलए पाया जाता है, जो किसी भी अन्य नट में पाई जाने वाली मात्रा के मुकाबले कम से कम 8 गुना ज्यादा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

26 नवम्बर 2020 को है देवउठनी एकादशी, शुरू होंगे शुभ कार्य

वृष राशि वालों के लिए बेहद शुभ है नवम्बर 2020

अपना सुधार यानि परिवार का सुधार