शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर संगीत कैसे करता है जादू

जीवनशैली : म्यूजिक स्ट्रेस को कम करने में काफी मददगार है। कई स्टडीज में म्यूजिक की सूदिंग पावर सामने आ चुकी है। शोध के अनुसार म्यूजिक हमारी सेहत को अच्छी रखने में भी कारगर हो सकता है। म्यूजिक का हमारी भावनाओं के साथ अनोखा संबंध है। क्लासिकल म्यूजिक सुनने से हाइपरटेंशन की दवाओं का प्रभाव बढ़ता है। इससे हाई बीपी कंट्रोल करने में काफी मदद मिलती है। 21 जून को वर्ल्ड म्यूजिक डे मनाया जाता है। इस मौके पर आपको बताते हैं म्यूजिक के वे फायदे जो आपको हेल्दी रखने में आपकी मदद कर सकते हैं। संगीत एक ऐसी चीज है जो भाषा, संस्कृति और धर्म से परे है। यह हर जगह है। आइए, बताते हैं कि म्यूजिक हमपर किस तरह जादुई प्रभाव डाल सकता है।
टेंशन : जब भी मूड अच्छा नहीं होता है तो स्लो म्यूजिक सुनने का मन करता है। लेकिन ऐसे में फास्ट बीट्स सुनने से आपका मूड अच्छा हो सकता है।
बेचैनी :बात-बात पर चिंता करने लगते हैं तो म्यूजिक आपकी मदद कर सकता है। इससे आपका मन शांत होगा। जैसे, किसी एग्जाम या परीक्षा से पहले आपका मन परेशान हो तो म्यूजिक से मन शांत करके जाएं।
मेमरी : म्यूजिक आपकी याद रखने की क्षमता को भी बढ़ाता है।
प्रेग्नेंसी में : गर्भ में बच्चे तीसरी तिमाही से मां के जरिए बाहरी आवाज सुनने लगते हैं। ऐसे में माओं को सलाह दी जाती है कि वे अपने मन का संगीत सुनें। इससे बच्चे के विकास में मदद होती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वृष राशि वालों के लिए बेहद शुभ है नवम्बर 2020

26 नवम्बर 2020 को है देवउठनी एकादशी, शुरू होंगे शुभ कार्य

15 मई से सूर्य मेष से वृषभ राशि में जाएंगे, जानें किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा