वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है 21 जून

जानकारी : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के साथ ही आगरा, मेरठ, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, झांसी, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी व गोरखपुर में भी पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोग बड़ी संख्या में योग करने पार्क व मैदान में उमड़ पड़े। 21 जून का दिन वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है। इसी कारण 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को मनाया जाता है। माना जाता है कि योग भी मनुष्य को दीर्घ जीवन प्रदान करता है। पहली बार यह दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया। लखनऊ में राजभवन में राज्यपाल राम नाईक ने पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ किया। राज्यपाल राम नाईक ने इस अवसर पर कहा कि योग स्वास्थ्य के लिए सबसे पुराना विज्ञान है, जो तन मन को स्वस्थ रखता है। उन्होंने 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में संयुक्त राष्ट्र संघ से मान्यता प्रदान कराने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास को सराहा। इसके साथ ही उन्होंने योग से जुड़े अपने अनुभव भी बताए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वृष राशि वालों के लिए बेहद शुभ है नवम्बर 2020

26 नवम्बर 2020 को है देवउठनी एकादशी, शुरू होंगे शुभ कार्य

15 मई से सूर्य मेष से वृषभ राशि में जाएंगे, जानें किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा