अच्छी नींद के साथ ही जोड़ों के दर्द में भी आराम दिलाती है चेरी

जीवनशैली : केक के ऊपर लगने वाली रेड कलर की छोटी सी प्यारी से चेरी किसे अच्छी नहीं लगती। बहुत से लोगों को चेरी खाना बहुत पसंद होता है। हम आपको बता दें कि चेरी न केवल स्वादिष्ट होती है बल्कि सेहत के लिए भी काफी अच्छी मानी जाती है। विटमिन और खनिज इसके प्रमुख स्रोत हैं। चेरी कई तरह की होती है पर तीखी और मीठी चेरी ही सबसे अच्छी मानी जाती है। हालांकि, इसकी सभी किस्में पौष्टिक, फाइबर, विटमिन और खनिजों से भरपूर होती हैं। 154 ग्राम चेरी में कैलरी: 97, प्रोटीन: 2 ग्राम, कार्ब्स: 25 ग्राम, फाइबर: 3 ग्राम, विटमिन सी: दैनिक जरूरत का 18त्न, पोटैशियम: दैनिक जरूरत का 10त्न, कॉपर: दैनिक जरूरत का 5त्न, मैंगनीज: दैनिक जरूरत का 5 प्रतिशत होता है। रिसर्च से पता चलता है कि चेरी में ऐंटीइंफ्लेमेंट्री और ऐंटीऑक्सिडेंट कंपाउंड होते हैं जो मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, क्षति और सूजन में राहत दिलाने में मदद करते हैं। तीखी चेरी और उनका रस मीठी चेरी की तुलना में ज्यादा प्रभावी होता है। पोषक तत्वों से भरपूर चेरी का सेवन आपके दिल को सुरक्षित रखता है। कई अध्ययनों से पता चलता है कि फलों से भरपूर आहार दिल की बीमारी में फायदा देते हैं। चेरी पोषक तत्वों और यौगिकों में समृद्ध है जो हृदय के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए जानी जाती है, जिनमें पोटैशियम और पॉलिफेनोल ऐंटीऑक्सिडेंट शामिल है। शक्तिशाली ऐंटीइंफ्लेमेंट्री गुण के प्रभाव के कारण चेरी गठिया के लक्षणों को कम करती है। एक प्रकार का गठिया जो यूरिक ऐसिड के बिल्डअप के कारण होता है जिससे आपके जोड़ों में ज्यादा सूजन और दर्द हो सकता है। यह आर्थराइटिस और गठिया के दर्द को कम कर आराम पहुंचाता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वृष राशि वालों के लिए बेहद शुभ है नवम्बर 2020

26 नवम्बर 2020 को है देवउठनी एकादशी, शुरू होंगे शुभ कार्य

15 मई से सूर्य मेष से वृषभ राशि में जाएंगे, जानें किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा