महिलाओं से न करें दुव्र्यहार, नर्क में भी नहीं मिलेगी जगह
ज्योतिष। पुराण के अनुसार हर व्याक्ति के कुछ कर्म ऐसे होते हैं, जो उसे मरने के बाद स्वर्ग लेकर जाते हैं। इसके लिए व्यक्ति को अपने जीवन में जागरुक रहकर काम करना होता है, उसे पांचों इंद्रियों पर काबू पाना होता है, पत्नी के अलावा उन्हें दुनिया की सारी महिलाओं को माता, बहन या पुत्री की तरह देखना होता है। कुल मिलाकर स्वर्ग पाने के लिए महिलाओं का सम्मान करना बहुत जरूरी है। इसके अलावा दान-पुण्य करने वाले लोग, जो दूसरों की सुविधा के लिए कुआं, तालाब, प्याऊ का इंतजाम करते हैं, उन्हें भी स्वर्ग मिलता है, दूसरों को पानी पिलाना बहुत पुण्य का काम है। लालची, दुराचारी, दूसरों को नुकसान पहुंचाने वाले लोग नर्क में जाते हैं। खास कर गरीब, बीमार, असहाय, अनाथ और बुजुर्गों को कष्ट देने वाले लोगों की मृत्यु के बाद बहुत बुरी स्थिति होती है। इसके अलावा महिलाओं का अपमान करने वाले, कन्याओं, महिलाओं से दुराचार करने वाले, पितरों का श्राद्ध न करने वाले लोगों को भी नर्क में ही जगह मिलती है, दूसरों का पैसा हड़पने वालों के साथ भी ऐसा ही होता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें