4 नवम्बर 2021 को है दीपावली, छह राशियों का होगा भाग्योदय

ज्योतिष। शास्त्र के अनुसार दीपावली का पावन पर्व कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। 5 दिनों तक चलने वाला यह पर्व केवल दीपावली और गोवर्धन पूजा तक सीमित नहीं रहता बल्कि महापर्व छठ पूजा तक चलता है। दीपावाली के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना की जाती है। इस दिन विधि विधान से मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और धन धान्य की कमी नहीं होती। इस बार दीपावाली का पावन पर्व 4 नवंबर 2021 को है। दीपावली के समय चंद्र, मंगल, सूर्य और बुध तुला में रहेंगे। शनि और गुरु मकर में पहले से ही विराजमान हैं। शुक्र ग्रह धनु में और राहु ग्रह वृषभ में रहेंगे। लग्न तुला का बन रहा है। ग्रह और नक्षत्रों के मान से छह राशियों के लिए यह समय अति शुभ माना जा रहा है।
मेष : यह समय आपके लिए शुभ है। आपकी हर क्षेत्र में विजय होगी। आर्थित रूप से मजबूत होंगे। परिवारिक जीवन भी खुशियों भरा रहेगा। नौकरीपेशा हैं तो मान सम्मान बढ़ेगा। व्यापारी हैं तो उन्नत होगी और छात्र हैं तो सफलता मिलेगी।
मिथुन : बेरोजगार हैं तो रोजगार मिलेगा। व्यापारी हैं तो लाभ होगा और छात्र हैं तो सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास बढ़ेग। धन लाभ होगा और आर्थिक समस्याओं का अंत होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।
सिंह : छात्रों के लिए समय अनुकूल है। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नती होगी। व्यापार व्यवसाय में लाभ मिलेगा। 

वृश्चिक : धन सम्पत्ति अर्जित करने के अवसर प्राप्त होंगे। संकट समाप्त होंगे और सुख मिलेगा। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और कारोबार में लाभ होगा।
धनु : नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नती होने के योग हैं या कार्यालय में आपके प्रदर्शन के कारण आपकी सराहना होगी। व्यापारी हैं तो शुभ फलों की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर आप सफल होंगे।
मकर : इस राशि वालों के लिये यह समय आपके लिए भी फायदेमंद साबित होगा। आप नौकरी या व्यवसाय में बहुत अच्छा कर पाने में सफल होंगे। आप कई मामलों को सुलझा लेंगे। छात्र हैं तो यह समय आपके लिए बहुत अच्छा है। सभी का सामाजिक दायरा बढ़ेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

26 नवम्बर 2020 को है देवउठनी एकादशी, शुरू होंगे शुभ कार्य

वृष राशि वालों के लिए बेहद शुभ है नवम्बर 2020

15 मई से सूर्य मेष से वृषभ राशि में जाएंगे, जानें किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा