677 साल बाद दीपावली पर शुभ संयोग
ज्योतिष। शास्त्र के अनुसार इस वर्ष यानि 2021 में दीपावली 4 नवम्बर को है। अमावस्या की तिथि 4 नवंबर 2021 को सुबह 6:03 बजे से 5 नवंबर 2021 को प्रात: 02:44 बजे तक रहेगी। धनतेरस और दीपावली जैसे त्योहारों पर जमकर खरीदारी की जाती है। इस साल धनतेरस और दीपावली पर खरीदारी के बेहद शुभ मुहूर्त बनेगा। 28 अक्टूबर को शनि और गुरु की युति रहेगी, जिससे पुष्य नक्षत्र की शुभता बढ़ेगी। इस दिन खरीदारी का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 33 मिनट से सुबह 9 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। इस साल दीपावली पर और इसे पूर्व बहुत ही दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। एक और जहां 677 वर्षों के बाद गुरु पुष्य नक्षत्र वाले दिन शुभ संयोग बना है जबकि उस दिन गुरु और शनि की मकर में युति है। दूसरी ओर वहीं दीपावली के दिन चार ग्रहों का दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस दिन खरीदी के शुभ संयोग बन रहे हैं। 4 नवंबर 2021 बृहस्पतिवार के दिन कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या के दिन दीपावली के समय चंद्र, मंगल, सूर्य और बुध तुला में रहेंगे। शनि और गुरु मकर में पहले से ही विराजमान हैं। शुक्र ग्रह धनु में और राहु ग्रह वृष में रहेंगे। लग्न तुला का बन रहा है। माना जा रहा है कि तुला राशि में इन चारों ग्रहों के रहने से शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। सूर्य को ग्रहों का राजा, मंगल को ग्रहों का सेनापति, बुध को ग्रहों का राजकुमार और चंद्रमा को मन का कारक माना गया है।
पुष्य नक्षत्र का महत्व
ज्योतिष शास्त्र में पुष्य को नक्षत्रों का राजा माना जाता है। कहते हैं कि इस नक्षत्र पर शनि और गुरु की विशेष कृपा होती है। इस साल 28 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र के दिन शनि और गुरु की युति मकर राशि में होगी। मान्यता है कि इस शुभ संयोग में खरीदारी करना उत्तम रहता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पुष्य नक्षत्र में घर, जमीन, सोने-चांदी के गहने, वाहन या इलेक्ट्रानिक्स आइटम खरीदना शुभ रहता है। इस दिन बीमा पॉलिसी, शेयर मार्केट में निवेश से भी लाभ की प्राप्ति हो सकती है। सनातन धर्म में पुष्य नक्षत्र में किसी नए काम की शुरुआत करना शुभ माना जाता है। इस दिन नए बहीखाते या कलम-दवात खरीदने से काम-काज की शुभता बढ़ती है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें