योगी के सत्ता सँभालने से लेकर अब तक कई साहसी फैसले

विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक दिवसीय दौरे पर भदोही जिले में योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सुनने के लिए सुबह से ही कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के साथ आम जनता भी भारी संख्या में पहुंची। मुख्यमंत्री 10.55 बजे पुलिस लाइन पहुंचे तो पार्टी पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। सुबह 11 बजे परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उत्तर प्रदेश को विकास के उच्च सतर पर ले जाने के लिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रयास सराहनीय है। मुख्यमंत्री बनने से पहले योगी आदित्यनाथ को लोग पैनी निगाहों से देखते थे, कहते थे ‘बाबा’ एकदम ठेठ भाषा बोलते हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है, ‘बाबा’ साहसी हैं और सत्य बोलते हैं। सुनने, पढऩे में मिला कि योगी आदित्यनाथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पसंद हैं। यही कारण रहा कि उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य के बीच तथाकथित विवाद को सुलझाने में संघ ने अहम भूमिका निभाई और कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने में रामबाण का कार्य किया, अब मुख्यमंत्री योगी का करिश्मा देख ही रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी सत्ता संभालने से लेकर अब तक सुर्खियों में हैं। उत्तर प्रदेश की बात करें तो बता दें कि प्रदेश में सभी विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी की सरकार नहीं बनने देना चाहती, इसलिये वह लोग चुनाव लड़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में विपक्षी दल इसलिये चुनाव नहीं लड़ रहे कि उनकी पार्टी की सरकार बन जाये, बल्कि इसलिये चुनाव लड़ रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता से बाहर रहे, कमोवेश सभी विपक्षी दलों की यही ख्वाहिश है। जबकि भारतीय जनता पार्टी इससे इतर सोचती है, भारतीय जनता पार्टी विकास की बात करती है, एकता की बात करती है, सबके साथ, सबके विकास की बात करती है, सभी अपने, पराया कोई नहीं। लेकिन यह विपक्षी राजनीतिक दल अपनी दुकान चलाने के लिये भोली जनता को भ्रमित करते हैं। सही बात न बताकर गलत जानकारी देते हैं और जनता सोचती है कि हमारा नेता झूठ थोड़ी बोलेगा, चूंकि जनता को अपने नेता पर विश्वास है और इसी ‘विश्वास’ का ‘लुफ्त’ कांगे्रस पार्टी अब तक उठा रही है। इसके बाद सपा आई, बसपा आर्ई सभी ने जनता को बहला, फुसलाकर, मजबूर कर वोट हथियाने का काम किया, लेकिन एकता, भाईचारा, विकास की बात कोई दल नहीं करते, और करते भी हैं तो सिर्फ मुख व जिह्वा से। भाजपा राष्ट्रीयता की बात करती है, यह सर्वविदित है। तो यदि विपक्षी दल भी राष्ट्रीयता की बात करते हैं तो भाजपा और विपक्षियों की सोच, विचारधारा एक हुई। लेकिन यदि ऐसा नहीं है तो जनता को समझना होगा कि भाजपा राष्ट्रीय है तो विपक्षी अराष्ट्रीय, क्योंकि विपक्षी भाजपा के हर फैसले, हर नीतियों का विरोध करते आये हैं। भाई आसान शब्दों में जनता को समझ लेना चाहिए कि राष्ट्रीय पक्ष भाजपा तो विपक्ष क्या हुआ? आप सहज अंदाजा लगा सकते हैं। बहरहाल, भदोही को सौगात देने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसी बहन को विधवा और बेटे को अनाथ नहीं होने दूंगा। भदोही में ज्ञानपुर के विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में 373 करोड़ की 74 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिले की जनता को दीपावली से पहले बधाई देने आया हूं। विपक्ष पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने अपराधियों का विकास किया। जनता का आह्वान करते हुये मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सुशासन देना हमारा मकसद है। विकास से लोगों के जीवन में परिवर्तन आया है और यह क्रम अनवरत चलता रहेगा। भदोही की कालीन विश्व में धूम मचा रही है। आने वाले समय में इसकी चमक और बिखरेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

26 नवम्बर 2020 को है देवउठनी एकादशी, शुरू होंगे शुभ कार्य

वृष राशि वालों के लिए बेहद शुभ है नवम्बर 2020

सौरव गांगुली : बीसीसीआई के निर्विरोध अध्यक्ष