पांच राशियों के लोग होंगे मालामाल
ज्योतिष। शास्त्रों के अनुसार शुक्र का सम्बन्ध भौतिक सुविधाओं के साथ ही प्रेम और सौंदर्य से माना जाता है। इनके राशि परिवर्तन करने से कई जातकों के जीवन में शुभ प्रभाव पड़ते हैं। शुक्र का कर्क राशि में गोचर 7 अगस्त, रविवार को होने जा रहा है और 31 अगस्त तक शुक्र इसी राशि में रहेंगे। राखी से पहले ही शुक्र राशि परिवर्तन करके कई राशियों को लाभ और खुशियां देने वाले योग बन रहे हैं। शुक्र ग्रह को प्रेम व अन्य भौतिक सुखों के कारक के रूप में जाना जाता है। शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन करने से सभी राशियों पर इसका असर देखा जा सकता है-
मिथुन : अगस्त माह में जातक की वाणी में शुक्र देव मिठास घोल सकते हैं जिससे सामाजिक स्तर पर जातक की ख्याति बढ़ सकती है। इस राशि से द्वितीय भाव में शुक्र ग्रह संचार करेंगे इसलिए पारिवारिक सुख में वृद्धि देखने को मिल सकती है। कुंटुंब में कोई मांगलिक कार्य भी इस दौरान संपन्न हो सकता है। दाम्पत्य जीवन उल्लास से भरा रहेगा। कर्क : शुक्र ग्रह का गोचर कर्क राशि में होगा, इस दौरान जातक के व्यक्तित्व का आकर्षण बढेगा। सामाजिक स्तर पर जातक की विनम्रता लोगों को पसंद आएगी और इस दौरान दोस्तों की संख्या भी बढ़ सकती है। कर्क राशि के जो लोग मीडिया से जुड़े हैं या फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हैं उनके कार्य को सराहना मिल सकती है। सुख, समृद्धि व धन में बढ़ोत्तरी होगी।
वृश्चिक : जातक के नवम भाव में शुक्र ग्रह गोचर करेंगे। यह भाव अध्यात्म, यश, पिता, तीर्थ यात्रा आदि का कारक भी माना जाता है। गृहस्थ जीवन में जातक को अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा तथा वे आपसे प्रभावित होंगे। आप अपने पार्टनर के लिए कुछ स्पेशल करने का प्रयास करेंगे जिससे दोनों के बीच संबंधों में और मजबूती आएगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।
मकर : शुक्र ग्रह का गोचर जातक के सप्तम भाव में होगा इसलिए वैवाहिक जीवन में इस समय अच्छे बदलाव आएंगे क्योंकि यह भाव विवाह का कारक माना जाता है। वाणी पर नियंत्रण रखें, दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। प्रेमी व प्रेमिका के लिए यह माह उत्तम रहने वाला है। स्वास्थ्य के लिए यह माह काफी अनुकूल रहेगा। पुरानी बिमारी दूर होंगे। इस दौरान जातकों को धन की कमी नहीं होगी। इस राशि के लोग कलात्मक होने की वजह से समाज में काफी पसंद किये जाते हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें