एक माह तक मालामाल रहेंगे तीन राशि के जातक

ज्योतिष। शास्त्रों में सूर्य को विशेष स्थान प्राप्त है। सूर्य से ही इस धरती पर जीवन है। यजुर्वेद ने "चक्षो सूर्यो जायत" कह कर सूर्य को भगवान का नेत्र माना है। छान्दोग्यपनिषद में सूर्य को प्रणव निरूपित कर उनकी ध्यान साधना से पुत्र प्राप्ति का लाभ बताया गया है। 17 अगस्त को कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश कर रहे हैं सूर्य। सूर्यदेव देर रात 1 बजकर पांच मिनट पर कर्क राशि से सिंह राशि में गोचर करेंगे। सूर्य इस राशि में 17 सितम्बर 2022, शुक्रवार देर रात 1 बजकर 2 मिनट तक रहेंगे और फिर गोचर करते हुए कन्या राशि में विराजमान हो जाएंगे। ग्रहों के राजा सूर्य के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशि वालों के लिये शुभ योग और एक महीने तक मालामाल रहने के आसार हैं-

मिथुन : इस राशि वालों की आर्थिक उन्नति होगी। धन संचय में सफल रहेंगे। पारिवारिक समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। शुभ समाचार मिल सकते हैं। यह समय शुभ साबित होगा। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। 


सिंह : इस राशि के जातकों को शुभ समाचार मिलेगा। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए समय उत्तम है। धनलाभ के लिये उत्तम योग। यह समय जातक के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।


 वृश्चिक : इस राशि के जातकों का हर कार्य सफल होगा। कार्यों की प्रशंसा होगी। निवेश से लाभ, भवन, वाहन व पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी। छात्रों के लिये उत्तम समय।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

26 नवम्बर 2020 को है देवउठनी एकादशी, शुरू होंगे शुभ कार्य

वृष राशि वालों के लिए बेहद शुभ है नवम्बर 2020

अपना सुधार यानि परिवार का सुधार