एनिमिया से भी फैलता है डेंगू, भोजन में ले भरपूर आयरन!

स्वास्थ्य : डेंगू से बचने के लिए  सरकार ने जागरूकता अभियान चलाए हैं। अब एक रिसर्च से पता चला है कि खाने में भरपूर आयरन खाने से भी आप डेंगू का खतरा कम कर सकते हैं। आयरन की कमी यानी अनीमिया पीडि़त लोगों में डेगू वाइरस फैलने का खतरा ज्यादा रहता है। चीन में हुए एक रिसर्च से पता चला है कि जिन लोगों के खून में आयरन की कमी होती है, उनमें डेंगू वायरस ज्यादा फैलता है। इस रिसर्च के लिए स्वस्थ लोगों के खून के सैंपल्स लिए गए। इसके बाद हर सैंपल में डेंगू वायरस मिलाया गया और मच्छरों को इसे दिया गया। इसके बाद इस बात की जांच की गई कि हर सैंपल में से कितने मच्छरों में डेंगू वायरस फैला।इनकी संख्या बिल्कुल अलग-अलग थी। लेकिन इसका संबंध आयरन से देखा गया।
'नेचर माइक्रोबायॉलजी' में छपी इस रिसर्च के अनुसार ज्यादा आयरन वाला खून पीने वाले मच्छरों में कम डेंगू फैला। इसके बाद यही परिणाम चूहों पर भी सही साबित हुए। कुछ चूहे जिनमें डेंगू वायरस था, उन्हें मच्छरों से कटवाया गया। जिन चूहों में खून की कमी थी, उनको काटने वाले मच्छरों में डेंगू वायरस ज्यादा पाया गया।दरअसल, इसकी वजह खुद मच्छरों का इम्यून सिस्टम है। मच्छरों के सेल खून से आयरन लेते हैं और रिऐक्टिव ऑक्सिजन बना देते हैं। रिऐक्टिव ऑक्सिजन डेंगू के वायरस को मारने में मदद करता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वृष राशि वालों के लिए बेहद शुभ है नवम्बर 2020

26 नवम्बर 2020 को है देवउठनी एकादशी, शुरू होंगे शुभ कार्य

15 मई से सूर्य मेष से वृषभ राशि में जाएंगे, जानें किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा