लाल चंदन लगाने से मिलता है झुर्रिंयों और पिंप्ल्स से छुटकारा


जीवनशैली : जिन लोगों की स्किन बहुत ऑयली हैं उनके लिए लाल चंदन बहुत बढ़िया है क्योंकि चंदन में कूलिंग इफेक्ट होता है जो पिंपल्स की समस्या को कम करने में मदद करता है। आपको बस 1 चम्मच लाल चंदन, 1 आधा चम्मच हल्दी और जरूरत अनुसार पानीलेकर इन चीजों को मिक्स करना है और पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाना है। आधे घंटे बाद जब यह सूख जाए तो इसे ताजे पानी से धो लेना है। यह पैक आप हफ्ते में दो बार लगा सकती हैं। पिंपल्स की छुट्टी होगी।
 झुर्रियां स्किन को बूढ़ा दिखाती हैं और कोई भी बूढ़ा दिखना नहीं चाहता अगर आप चाहते हैं कि स्किन पर झुर्रियां न पड़े तो 3 चम्मच लाल चंदन में 2 चम्मच कैमोमाइल टी मिलाएं और उसे चेहरे पर लगाकर आधा घंटा के लिए छोड़ दें। अब चेहरे को पानी से अच्छी तरह धो लें। चेहरा पोछ लें और फिर मॉइश्चराइजर लगा लें। यह पैक आप हफ्ते में 1 लगाएं। आपको फर्क दिखाई देगा। जिन लोगों की स्किन बहुत ज्यादा रूखी होती हैं वह लाल चंदन का इस्तेमाल स्पैशल पैक बना कर कर सकती हैं, उन्हें 2 चम्मच लाल चंदन में 2 चम्मच शहद मिक्स करना हैं और चेहरे पर लगाना हैं। इससे स्किन को नमी मिलेगी और ड्राईनेस से छुटकारा। आप लाल चंदन में कच्चा दूध मिक्स करके चेहरे पर लगाएं। इससे आपकी स्किन बेदाग ग्लोइंग तो होगी ही साथ ही में बेबी सॉफ्ट भी होगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वृष राशि वालों के लिए बेहद शुभ है नवम्बर 2020

26 नवम्बर 2020 को है देवउठनी एकादशी, शुरू होंगे शुभ कार्य

15 मई से सूर्य मेष से वृषभ राशि में जाएंगे, जानें किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा