हिंदी दिवस : कहां से आई हिंदी

विचार : देश में आज यानि 14 सितम्बर 2019 को हिंदी दिवस उत्साह से मनाया जा रहा है। हिंदी भाषा देश की आधिकारिक भाषा और संयुक्त अरब अमीरात में मान्यता प्राप्त अल्पसंख्यक भाषा है। देश में हिंदी करीब 4.25 करोड़ लोगों की पहली भाषा है और करीब 12 करोड़ लोगों की दूसरी भाषा है। हिंदी भाषा कब और कैसे आया, इसका अंदाजा लगा पाना मुश्किल है लेकिन यह सर्वविदित है कि हिंदी मातृभाषा संस्कृत की छोटी बहन है। यानि इस लिहाज से हिंदी हिंदुओं की मौसी हुई और होनी भी चाहिए। फिलहाल हिंदी के विषय में कई किंदवंतियां भी हैं। कहा गया कि हिंदी का नाम फारसी शब्द हिंद से लिया गया, जिसका अर्थ है "सिंधु नदी की भूमि।" फारसी बोलने वाले तुर्क जिन्होंने गंगा के मैदान और पंजाब पर आक्रमण किया, 11वीं शताब्दी की शुरुआत में सिंधु नदी के किनारे बोली जाने वाली भाषा को "हिंदी" नाम दिया गया। इन सब के बावजूद एक अहम बात है कि हिंदी उसे कहते हैं, जो हिंदू लोग प्रयोग करते हैं। अब हिंदू कौन हैं—हिंदू वह हैं, जो हिमालय से लेकर इंदु सरोवर तक सर्वत्र फैले हुए हैं, उन्हें हिंदू हिमालय का पहला अक्षर हि और इंदु सरोवार का पहला शब्द इंदु हिंदू कहा जाता है। यही सत्य है, बाकी तो अपनी ढपली अपना राग, वाला मामला है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वृष राशि वालों के लिए बेहद शुभ है नवम्बर 2020

26 नवम्बर 2020 को है देवउठनी एकादशी, शुरू होंगे शुभ कार्य

15 मई से सूर्य मेष से वृषभ राशि में जाएंगे, जानें किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा