श्रेष्ठ होते हैं वृष राशि के जातक

ज्योतिष : शास्त्र के अनुसार बारह राशियां होती हैं, इन बारह राशियों में वृष राशि दूसरे स्थान पर है। वृषभ राशि की महिलाएं उदार होती हैं। व्‍यक्‍तित्‍व में झूठ और कपट बिलकुल भी नहीं होता। वृषभ राशि की महिलाओं का स्‍वभाव ऐसा होता है कि हर पुरूष उनके जैसा जीवनसाथी पाने की इच्‍छा रखता है। ऐसी महिलाओं को वे पुरूष पसंद आते हैं जो इनके साथ एक बेहतर तालमेल बनाकर चलें। वहीं शांत चंचल मनके होते हैं वृष राशि के पुरुष। कर्मठी, मेहनती, सौम्य, ईमानदार, सज्जन, सामाजिक व सहनशील होते हैं। वृष राशि के जातक होते तो शांत हैं लेकिन गुस्सा आने पर संभाले नहीं संभलते। वृष राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। यदि वृष राशि की लड़की की शादी करनी है तो आसानी से ऐसे समझें कि—वृष यानि कि शंकर जी का सवारी बैल को क्या पसंद है, बैल का पूरा आचरण जान लेने के बाद विवाह तय किया जा सकता है। युवक, युवती दोनों एक राशि के होने से स्वाभिक है कि दोनों एकदूसरे को काफी अच्छे से समझने वाले होते हैं। साथ ही दोनों एक-दूसरे के प्रति जल्दी ही आकर्षित होंगे। मगर वृष राशि के लड़के हर काम को करने से पहले अच्छे से सोच-विचार करना सही समझते है। वहीं वृष राशि की लड़कियां हर चीज में थोड़ी जल्दबाजी करती है। ऐेसे में इनमें थोड़ी- बहुत नोंक- झोंक हो सकती है, लेकिन इसे आनंदमय तकरार कहा जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वृष राशि वालों के लिए बेहद शुभ है नवम्बर 2020

26 नवम्बर 2020 को है देवउठनी एकादशी, शुरू होंगे शुभ कार्य

15 मई से सूर्य मेष से वृषभ राशि में जाएंगे, जानें किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा