वृष राशि : उत्तम रहेगा मार्च 2021
ज्योतिष : वृषभ राशि वालों के लिये मार्च 2021 उत्तम रहेगा, खास कर उद्योग करने वाले लोगों के लिए। छात्रों को सफलता मिलने के आसार और रोगियों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। मिथुन राशि से निकल कर राहु 23 सितम्बर 2020 से 12 अप्रैल 2022 वृष राशि में ही रहेगा। वृष राशि के लोग सहनशील व कर्मठ होते हैं, मेहनत से इन्हें संतुष्टि मिलती है। हमेशा शांत स्वभाव के ऐसे पुरूष सादा जीवन उच्च विचार पसंद करते हैं। वहीं वृष राशि की महिलाएं व्यवहार से उदार होती हैं। वृष राशि की महिलाओं को वे पुरूष पसंद आते हैं जो इनके साथ एक बेहतर तालमेल बनाकर चलें। वृष की राशि का स्वामी शुक्र होने के कारण इस राशि वाले जातक दिखने में बहुत आकर्षक व सुंदर होते हैं। वृष राशि वालों को देवी लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। 2021 में शनि मकर राशि में संचार करेगा, जिससे वृष राशि के जातकों पर अवश्य ही प्रभाव पड़ेगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें