2021 का पहला सूर्यग्रहण 10 जून को

ज्योतिष : इस साल यानि 2021 में कुल दो सूर्य ग्रहण लगेंगे, 10 जून 2021 को पहला व आखिरी सूर्य ग्रहण 4 दिसम्बर 2021 को लगेगा। पहले सूर्य ग्रहण को पूर्ण सूर्य ग्रहण नहीं माना जा रहा है। भारत, कनाडा, यूरोप, रुस, ग्रीनलैंड, एशिया और उत्तरी अमेरिका में देखा जा सकता है पहला सूर्यग्रहण। भारत में 2021 के पहले सूर्य ग्रहण को आंशिक रूप से देखा जा सकेगा। जबकि 2021 का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई पड़ेगा। यह  अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका जैसे देशों में दिखायी देगा। जब चन्द्रमा, पृथ्वी व सूर्य के मध्य से होकर गुजरता है तथा पृथ्वी से देखने पर सूर्य पूर्ण अथवा आंशिक रूप से चन्द्रमा द्वारा आच्छादित होता है, वह सूरज की कुछ या सारी रोशनी रोक लेता है जिससे धरती पर छाया फैल जाता है। इस घटना को सूर्य ग्रहण कहते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

26 नवम्बर 2020 को है देवउठनी एकादशी, शुरू होंगे शुभ कार्य

वृष राशि वालों के लिए बेहद शुभ है नवम्बर 2020

सौरव गांगुली : बीसीसीआई के निर्विरोध अध्यक्ष